लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
धोनी से पूछा- भाई अपनी टीम को कैसे जिताते हो, उन्होंने करोड़ों का जवाब दिया
चेन्नई को फिर से टॉप पर ले गए कप्तान एमएस धोनी.
Advertisement

धोनी ने मजाक मजाक में स्वीकार कर लिया कि उनकी कप्तानी में कुछ खास तो है.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफलतम टीम का सबसे सफल कप्तान. वो कप्तान जो मिनटों में निर्णय ले लेता है. सामने वाला कुछ सोचे उससे पहले ही वो सोच लेता है. नाम तो सबको पता ही है. महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स का थाला. 2019 के इस सीजन में शुरू से लेकर 40 मैच बीतने तक पहली बार हुआ कि चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दो मैच हारे और वो पॉइंट टैली में नंबर एक से खिसके. दिल्ली नंबर एक पर पहुंची थी. मगर ये धोनी को बर्दाश्त नहीं होने वाला था. अगला मैच हैदराबाद से हुआ और यहां धोनी का एक सिपाही चल पड़ा. शेन वॉटसन ने 53 गेंदों पर 96 रन मार दिए. 6 छक्के मारे और 9 चौके. चेन्नई ये मैच 6 विकेट से जीत गई. इसी के साथ 11 मैचों में टीम 8 जीत के साथ 16 अंक भी पा लिए.
मैच जीतने के बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में जब धोनी से हर्षा भोगले ने पूछा कि आखिरी चेन्नई की जीत का राज है क्या, धोनी ने हंसते हुए कहा, "ये तो मैं नहीं बता सकता क्योंकि अगर मैंने ये बता दिया तो मुझे अगली बार ऑक्शन में कोई नहीं खरीदेगा. ये धंधे का सीक्रेट है. बिना दर्शकों और फ्रेंचाइजी के सपोर्ट के ये संभव नहीं है. इसके अलावा और कुछ भी तब तक नहीं बता सकता जब तक रिटायर नहीं हो जाता." धोनी ने इस टीम को 2010, 2011 और 2018 में विजेता बनाया है. साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स दो सीजन को छोड़कर हर बार प्लेऑफ में भी पहुंची है. 2016 और 2017 में चेन्नई पर बैन था. इस बार भी 11 मैचों में 16 अंक ले चुकी चेन्नई को उम्मीद है कि वो प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं. अभी 3 मैच खेलने बाकी हैं.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
Advertisement










