The Lallantop

जब पंत ने पहले ही बता दिया चौका जाएगा, लोग पूछने लगे- मैच फिक्स था क्या?

मैच का वो वायरल क्लिप हटाया गया, BCCI ने सफाई दी.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत और रॉबिन उथप्पा (फोटो-एपी)
IPl 2019. 30 मार्च. दिल्ली का फिरोजशाह कोटला  मैदान. डेल्ही कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक बेहद रोमांचक मैच का गवाह बना. रोमांचक इतना कि मैच सुपर ओवर में गया और डेल्ही ने जीता. इस मैच के बाद चारों तरफ रबाडा की बेहतरीन गेंदबाजी और पृथ्वी शॉ के बल्लेबाजी की चर्चा हो रही थी. इस बीच एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का वीडियो. क्या है इस वीडियो में भविष्यवाणी. ये कि ऋषभ पंत को पहले से पता था कि अगली बॉल पर चौका लगने वाला है. ऐसा दावा वीडियो क्लिप को शेयर करने वालों की तरफ से किया जा रहा है. यह क्लिप एक मिनट से भी कम समय का है. वीडियो में आ रही आवाज स्टंप माइक की बताई जा रही है.  जिसमें विकेट के पीछे से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ''ये तो चौका है.'' उस समय क्रीज पर केकेआर के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा थे. जो संदीप लामिछाने से गार्ड ले रहे थे. अगली गेंद और उथप्पा ने इसे चौके के लिए भेज दी. इसके बाद कई अनवेरिफाइड ट्विटर अकाउंट्स पर ये एडिटेड वीडियो क्लिप वायरल होने लगी. इस वीडियो के जरिए ऋषभ पर सवाल उठाया जाने लगा कि उन्हें कैसे पता चला कि चौका लगने वाला है? बीसीसीआई ने दी सफाई बीसीसीआई ने इस क्लिप को पूरी तरह से गलत बताया है. पीटीआई से बात करते हुए एक टॉप ऑफिसियल ने कहा कि ''ऋषभ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर से कह रहे थे कि ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ा दें. ताकि चौके रोके जा सकें. यह बहत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर काटछांट कर वीडियो शेयर किया जा रहा है. यह और भी बुरा हो जाता है जब एक युवा खिलाड़ी की छवि खराब करने की कोशिश की जाए.'' सोशल मीडिया से हटाई गई क्लिप आईपीएल के डिजिटल प्रसारण के अधिकार हॉटस्टार के पास हैं. हॉटस्टार ने क्लिप का गलत उपयोग होने के बाद कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद ये वीडियो क्लिप हटा ली गई है. हालांकि इससे पहले भी ऋषभ पंत के बोल स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो चुके हैं और वायरल भी हुए हैं.
वीडियो देखें: IPL 2019: दिल्ली ने जीता हुआ मैच पहले टाई करवाया फिर सुपर ओवर में कोलकाता को हराया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement