इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-5384. मुंबई से हैदराबाद जा रही थी. फ्लाइट 23 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. अचानक फ्लाइट के एक इंजन से तेज़ आवाज़ आने लगी. फ्लाइट में तेज़ वाइब्रेशन शुरू हो गया. एक इंजन को बंद करना पड़ा. विमान में कुछ दिक्कत है, ये जानकर पैसेंजर भी पैनिक होने लगे. फ्लाइट में दो इंजन होते हैं. एक इंजन के खराब होने पर भी विमान दूसरे इंजन के दम पर इमरजेंसी लैंडिंग कर सकता है. पायलट ने दूसरे इंजन की मदद से रात 1 बजकर 39 मिनट पर फ्लाइट को मुंबई में लैंड कराया. फ्लाइट में 95 पैसेंजर थे. फ्लाइट के इंजन में जब दिक्कत आई, तब टेक ऑफ किए एक घंटा भी नहीं हुआ था. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से हैदराबाद भेजा गया. इंडिगो के पीडब्ल्यू इंजन में खराबी का 2 साल में 22वां केस इंडिगो की फ्लाइट में प्रैट एंड विटनी (PW) इंजन इस्तेमाल होता है. पिछले दो साल में इंडिगो के इस पीडब्ल्यू इंजन में खराबी का ये 22वां मामला सामने आया है. चार हजार घंटे से ज्यादा चल चुका था इंजन फ्लाइट की लैंडिंग के बाद इंजन को देखा-परखा गया. पता चला कि इंजन नंबर-एक का टर्बाइन नंबर-तीन खराब हो गया था. इसी वजह से दिक्कत आई थी. ये इंजन करीब 4006 घंटे तक काम कर चुका था. वहीं विमान को जिस दूसरे मॉडिफाइड इंजन की मदद से लैंड कराया गया, उसका फ्लाइंग टाइम करीब 1200 घंटे का हुआ था. इंजन के अभी और टेस्ट कर देखा जाएगा कि कहीं इसके अलावा तो कोई दिक्कत नहीं थी.
जेस हिलेरियस ने कहा 'डर लग रहा है' और 4 सिखों को फ्लाइट से उतरवा दिया
23 हजार फीट की ऊंचाई पर थी इंडिगो की फ्लाइट और एक इंजन फेल हो गया
इंडिगो के साथ दो साल में 22 बार ऐसा हो चुका है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















