उसके पहले इसने 17 तारीख को कहा था कि उसको गोली मार दी किसी ने. ईस्ट इंडियानापोलिस में और शूटर जो है. वो पकड़ाया नहीं.बाद में उसने क्लियर किया. उसको म्यूजिक वीडियो बनाना था. उसमें मुंह में गोली मारने का सीन धरना था. लेकिन कोई कैमरामैन इस दुर्लभ क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए तत्पर नहीं था. तैयार नहीं था. फिर क्या था. उसने खुद ही इस नेक काम को करने का बीड़ा उठाया. मार ली खुद को गोली. उसने बाद में बताया ऐसे महान कर्म वो दो बार पहले भी कर चुका है. पीड़ा के पैमाने में दर्द मात्र में चार था. माने गोली बहुत नहीं पिराई.
उसके बाद भी एक वीडियो डाला. उसमें सिला हुआ मुंह दिखाकर बकैती छांट रहा था. आप भी देख लो. इंस्पायर न होना.
























