कुवैत के एक पावर और वाटर प्लांट पर सोमवार, 30 मार्च को तड़के हमला हुआ (An Indian Killed in Iranian Strike). बताया जा रहा है कि इस हमले में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई है. इस हमले में एक रिहायशी बिल्डिंग भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में जंग के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या आठ हो गई है.
ईरान ने कुवैत पर दागी मिसाइल, एक भारतीय नागरिक की मौत
Indians Killed in Iranian Attacks: कुवैत में हुए इस हमले में एक रिहायशी बिल्डिंग भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में जंग के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या आठ हो गई है.


कुवैत के बिजली, पानी और ऊर्जा मंत्रालय ने पोस्ट कर इस हमले की जानकारी दी. उन्होंने इसे ईरान का 'आक्रामक हमला' बताया है. हमले के बाद बचाव और राहत टीम ग्राउंड पर भेजी गई. मंत्रालय ने बताया कि ये पावर प्लांट कुवैत के लिए बेहद अहम था. इस प्लांट से नमक वाले पानी को साफ़ कर फ्रेश वाटर की सप्लाई की जाती थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इससे पहले 26 मार्च को यूनाइटेड अरब अमीरात में एक ईरानी हमले के दौरान एक भारतीय की मौत हो गई थी. अबू धाबी में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था. इस मिसाइल के मलबे के नीचे आकर शख्स की जान चली गई थी. इस हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की भी मौत हो गई थी.
ईरान पश्चिम एशिया में अपने हमले तेज़ कर रहा है. इन हमलों के बीच भारत सरकार ने खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए कई एडवाइजरी जारी की हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय भी खाड़ी देशों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: UAE में मिसाइल के मलबे की चपेट में आए भारत और पाकिस्तान के नागरिक, मौत हो गई
ईरान और अमेरिका जंग को एक महीने से ज़्यादा का समय हो चुका है. पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शांति समझौते की बात की थी. जिसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि ईरान की एनर्जी साइट्स पर अगले दस दिन तक हमला नहीं किया जाएगा. हालांकि, अन्य इलाकों में हमले जारी हैं.
वीडियो: ईरान के साथ जंग में ट्रंप ने कितना नुकसान करा दिया?




















