हैदराबाद के 25 वर्षीय छात्र अब्दुल मोहम्मद का अमेरिका में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है (Abdul Mohammed kidnapped in USA). अब्दुल क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र हैं. वो 7 मार्च से लापता है. उनके परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि किडनैपर्स ने हैदराबाद में रह रहे उसके पिता से करीब एक लाख रुपए की फिरौती मांगी है. साथ ही धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं भेजे गए या पुलिस को खबर दी गई तो वो छात्र की किडनी बेच देंगे. वहीं अमेरिकी पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, किडनैपर ने कहा 'पैसे नहीं दिए तो बेच देंगे किडनी'
Abdul Mohammed मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं. 7 मार्च 2024 के बाद से उनकी कोई खबर नहीं है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल मोहम्मद मई 2023 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे. परिवार का कहना है कि 7 मार्च के बाद से उनकी अब्दुल से बात नहीं हुई. अब्दुल के रिश्तेदारों ने 8 मार्च को क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी, जिसके बाद ने जांच शुरू कर दी है. चूंकि कई दिनों तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई, अब्दुल का परिवार 18 मार्च को शिकागो स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास (काउंसुलेट) भी पहुंचा.

अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम का कहना है कि पिछले हफ्ते उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया. कॉलर ने कहा कि उनके बेटे को ड्रग डीलर्स ने अगवा कर लिया गया है. उन्होंने छात्र को छोड़ने के लिए 1200 US डॉलर (भारतीय रुपए में करीब एक लाख रूपए) की मांग की है. साथ ही धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं भेजे गए या पुलिस को खबर दी गई तो वो छात्र की किडनी बेच देंगे.
अब्दुल के पिता के मुताबिक, किडनैपर्स ने यह नहीं बताया कि पैसे कैसे भेजने हैं - ऑनलाइन या कैश? किडनैपर्स के फोन कॉल के बाद पिता ने अमेरिका में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन किया और पूरा मामला बताया. रिश्तेदारों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में कपल को भारी पड़ी पड़ोसी के घर के आगे कार पार्किंग, सरेआम लात-घूसों से पिटाई
वीडियो: अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, खून से सना वीडियो सामने आया












