The Lallantop

सुषमा जी, ये दो साल से सऊदी में फंसे हैं, हेल्प प्लीज

सऊदी में इंडियन ड्राइवर. कंपनी से छुट्टी नहीं मिल रही थी. रोते-रोते वीडियो बना कर यूट्यूब पर डाला. पुलिस ने जेल में ठूंस दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इस वीडियो में जो चेहरा दिखेगा, उसका नाम है अब्दुल सत्तार. ये कुछ बोलना शुरू करता है लेकिन ठीक से बोल नहीं पाता. गला भरा हुआ है. आवाज़ नहीं निकल रही. आंसू पोंछते हुए बड़े जतनों से जब अपनी बात कहता है तो दिल भारी हो जाता है. 23 महीने. यानी 2 साल में 30 दिन कम. इतने दिनों से इसने अपने परिवार को नहीं देखा है. वजह? ये 23 महीने पहले इंडिया से दुबई आकर ड्राइवर का काम करने लगा था. लेकिन सुपरवाइज़र इसे छुट्टी ही नहीं देता. इसका कहना है कि पांच महीने पहले छुट्टी की अर्ज़ी दी थी. पर वो अभी तक नहीं मिली. कहते हैं कि इसे 3 महीने और काम करना होगा. खाने के वांदे हैं सो अलग. इसने ये वीडियो पोस्ट किया और सऊदी की पुलिस ने लोगों को  ग़लत इनफार्मेशन देने के आरोप में  इसे जेल में डाल दिया. इधर इंडिया में कुंदन श्रीवास्तव जो कि एक सोशल ऐक्टिविस्ट हैं, सब जुगाड़ लगाने में बिज़ी हो गए हैं. लेकिन उन्हें सुषमा स्वराज और उनके मंत्रालय से कोई ख़ास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. फिलहाल वो इस जुगत में लगे हुए हैं कि कैसे भी अब्दुल सत्तार को इंडिया ले आया जाए. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/founderkundansrivastava/posts/1240482529298772/"]   [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/founderkundansrivastava/posts/1242701869076838/"]   करेंट सीन ये है कि जेल से अब्दुल सत्तार रिहा कर दिए गए हैं. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है और जिस कंपनी में वो काम करते थे उसे भी थैंक यू कहा है. उन्हें उनका पासपोर्ट भी वापस मिल गया है. और जल्द ही वो इंडिया ले आये जायेंगे. https://www.youtube.com/watch?v=Cgxu6E3nurM

Advertisement
Advertisement