The Lallantop

चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो काउंटी वाले हमेशा याद रखेंगे

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो ऐसा करने वाले पहले हैं. काउंटी में 1983 के बाद ऐसा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
पुजारा ने 42 बॉल खेलकर बनाया पहला रन.
चेतेश्वर पुजारा को तो जानते ही होंगे. टेस्ट क्रिकेट के नए राहुल द्रविड़. बंदा अगर एक बार जम गया तो उसका विकेट लेने में बॉलरों को नानी याद आ जाती हैं. हालांकि अभी उनकी कुंडली पर शनि भारी चल रहा है. इंग्लैंड के काउंटी मैचों में उनका बल्ला नहीं चल रहा है. पिछले पांच काउंटी मैचों में उनके बल्ले से मात्र 132 रन आए हैं. मगर वो इस खराब प्रदर्शन के बीच भी एक रिकॉर्ड बना बैठे हैं. पर ये रिकॉर्ड ऐसा है जिसे वो शायद बनाना नहीं पसंद करते. पर बन गया तो बन गया.
चेतेश्वर पुजारा का ये नया रिकॉर्ड शायद उन्हें न पसंद आए.
चेतेश्वर पुजारा का ये नया रिकॉर्ड शायद उन्हें न पसंद आए.

दरअसल पुजारा यॉर्कशायर की तरफ से सर्रे के खिलाफ खेल रहे हैं. इसमें पुजारा को पहला रन बनाने के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. करीब 70-73 मिनट. वो लगातार 41 डॉट बॉल खेले तब जाकर उनका पहला रन बना. पुजारा की बैटिंग दूसरे ओवर में ही ओपनर एलेक्स लीज के आउट होने के साथ आ गई थी. फिर उनका रन न बनाने का योग शुरू हुआ. वो कितना झेले इसे ऐसे समझिए कि जब उनके बल्ले से पहला रन निकला तो उनकी दूसरे ओपनर एडम लिथ के साथ 45 रन की पार्टनरशिप हो गई थी. एडम के तब तक 42 रन बन चुके थे.
अब आप सोचोगे कि पुजारा तो एक बार पहले भी ऐसा कर चुके हैं तो रिकॉर्ड काहेगा. इसी साल जोहानसबर्ग टेस्ट में पुजारा ने पहला रन 54 बॉल खेलने के बाद बनाया था. तब ऐसा करने में उन्हें इस बार से ज्यादा 79 मिनट लगे थे. तो यही तो रिकॉर्ड है. वो अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार 70 मिनट से ज्यादा लिए अपना पहला रन बनाने में. 246 साल के फर्स्ट क्लास के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. काउंटी में तो इससे पहले ऐसा सिर्फ 6 बार हुआ है कि किसी प्लेयर को 70 मिनट या उससे ज्यादा लगे हों पहला रन बनाने में, मगर दो बार ऐसा कारनामा कोई नहीं कर पाया. देखें -
1. 74 मिनट - जे सिमंस - 1969 में
2. 73 मिनट - पी स्टिंपसन - 1971 में
3. 72 मिनट - एफ विगर - 1946 में
4. 71 मिनट - एम वॉटकिंसन - 1983 में
5. 73-70 मिनट - चेतेश्वर पुजारा - 2018 में
6. 70 मिनट - आर बार्लो - 1882 में
7. 70 मिनट - डब्लू हम्फ्रेस - 1892 में
पुजारा इस इनिंग में 9 रन ही बना सके.
पुजारा इस इनिंग में 23 रन ही बना सके.
इस लिस्ट में देखने वाली बात ये है कि आखिरी बार इतना समय 1983 में लगा था पहला रन बनाने में. मगर पुजारा ने ये कमाल टी20 के जमाने में किया है. उनकी इस काबिलियत को देखते हुए ही शायद उन्हें किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा था. इस इनिंग में भी उन्होंने अपना ये झेलने का टैलंट दिखाया. ऐसा भी नहीं था कि इतना झेलने के बाद पुजारा कोई लंबी इनिंग खेल गए हों. वो अपनी इस इनिंग में 23 रन ही बना सके. 111 बॉलों पर. खैर रन बनाने में गेंदें लेना बुरा नहीं है, मगर फिर उसे बड़ी पारी में न बदल पाना खराब है. पुजारा को इस पर ध्यान देना होगा.


ये भी पढ़ें -
WI v SL मैच में हुआ हादसा, एंबुलेंस मंगानी पड़ी, स्ट्रेचर पर गया श्रीलंका का ओपनर

इंडिया-पाक मैच में फिक्सिंग के बारे में ख़ुलासा करने वाले खिलाड़ी पर ही खतरा आ गया है

जब कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम से शराब उधार मांगकर जश्न मनाया

जब कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम से शराब उधार मांगकर जश्न मनाया

लल्लनटॉप वीडियो देखें -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement