The Lallantop

पाकिस्तान से भारत में घुस आया, कारण, पढ़ने को कहते थे

पाकिस्तान से भारत में ऐसी घुसपैठ कभी न हुई होगी.

Advertisement
post-main-image
नैन सिकंदर को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले करने ले जाती पंजाब पुलिस. (तस्वीर- आजतक)

भारत सरकार ने गुरुवार, 6 अप्रैल को एक पाकिस्तानी कैदी को रिहा कर दिया. 19 साल का नैन सिकंदर कथित रूप से गलती से सरहद पार करके भारत में आ गया था. सुरक्षाबलों ने पंजाब स्थित थाना रमदास के नजदीक पाकिस्तान से लगते बॉर्डर पर नैन सिकंदर को पकड़ा था. बाद में उस पर केस चला और वो जेल में रहा. अधिकारियों का कहना है कि नैन सिकंदर को सजा पूरी होने के बाद छोड़ा गया है. उधर पाकिस्तान ढोल पीट रहा है कि ये उसकी कोशिशों का नतीजा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े अमित शर्मा ने पुलिस और मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया है कि नैन सिकंदर अपनी सजा पूरी कर चुका है. उसके बाद उसे रिहा किया गया है. उसकी रिहाई की प्रक्रिया से जुड़े प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया,

"भारत सरकार की तरफ से एक पाकिस्तानी नागरिक को रिहा करने के आदेश दिए गए हैं. उसका नाम नैन सिकंदर है. पिता का नाम जफर इकबाल है. उसकी उम्र करीब 20 साल है. नैन को रमदास इलाके से पकड़ा गया था. उसका कहना था कि वो गलती से भारत में दाखिल हुआ था."

Advertisement
पढ़ाई से परेशान होकर भागा था

नैन सिकंदर से मिली जानकारी के आधार पर अरुण माहल ने बताया कि ये युवक पढ़ाई से दुखी था. वो एक मदरसे में पढ़ता था. 10वीं की तैयारी कर रहा था. लेकिन पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता था. परेशान होकर उसने घर से भागने का फैसला किया.

लेकिन ये फैसला उसे भारी पड़ा. वो भागते-भागते कब सरहद पार कर भारत आ गया, पता नहीं चला. सुरक्षाबलों के हाथों पकड़े जाने के बाद उस पर केस दर्ज किया गया था. अरुण माहल ने बताया कि गुरुवार को उसे पंजाब स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया गया.

पाकिस्तान क्या बोला?

उधर भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने नैन के पाकिस्तान पहुंच जाने की पुष्टि की. साथ ही ये ढोल भी पीटा कि ये सब उसकी कोशिशों का नतीजा है. ये ट्वीट देखें. इसमें लिखा है,

Advertisement

"पाकिस्तानी दूतावास और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कड़े प्रयासों के चलते एक पाकिस्तानी नागरिक गुरुवार को स्वदेश लौट आया."

इसी ट्वीट में पाकिस्तानी दूतावास ने ये भी कहा है कि वो भारत की जेलों में कैद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की रिहाई के लिए कोशिश करना जारी रखेगा.

वीडियो: विराट कोहली की अंग्रेजी सुन पाकिस्तानी कप्तान ने दिया मीम कॉन्टेंट!

Advertisement