पोस्ट ऑफिस का भगीरथ अवतार, होगी गंगाजल की होम डिलिवरी
देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन शॉपिंग करनी होगी. बस अपना एड्रेस डालो. जितना मंगाना है वो लिखो और ऐड टू कार्ट कर दो. सिंपल.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अब बिना तीरथ गए गंगाजल मंगाना चाहते हो तो डोंट वरी. ऑनलाइन अपना पता और कित्ते लीटर मंगाना है, भर के दो. भारतीय डाक आपके घर तक पहुंचाएगा. अब पोस्टकार्ड और अंतरदेशीय कार्ड तो कोई भेजता नहीं, लेकिन गंगाजल जरूर चाहते हैं लोग. उनके घर तक गंगा को लाने के लिए भगीरथ बनेगा पोस्ट डिपार्टमेंट. देश के किसी भी हिस्से से बुकिंग करके गंगाजल मंगाया जा सकता है. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये जानकारी दी है. रविशंकर प्रसाद के मुताबिक केंद्र सरकार की ये बिल्कुल नई योजना है. जबकि इसे एक बार पहले भी आजमाया जा चुका है. तकरीबन आठ साल पहले गाजियाबाद और आसपास के डाकघरों ने ये योजना शुरू की थी. लेकिन न ही इसका प्रचार किया गया न ज्यादा भाव दिया गया. डाक विभाग को किया जाएगा टेक्नोलॉजी से लैस रविशंकर प्रसाद ने बताया कि डाकखाना गांव का हो या शहर का. उसे तकनीकी से लैस किया जाएगा. गांव के डाकियों को मोबाइल माइक्रो एटीएम मशीनें मिलेंगी. ताकि मनी ऑर्डर वगैरह की पेमेंट के लिए उनको बैग में कैश लेकर न चलना पड़े. शहरी इलाकों में स्मार्टफोन देगी सरकार. ताकि चीजों की डिलिवरी में तेजी आए. इस सबके अलावा एक मोबाइल एप भी शुरू किया. जिसके सहारे डिपार्टमेंट की 1200 से ज्यादा योजनाओं का पता लोग आसानी से लगा सकेंगे. हिमालय के 11 गांवों में सब इस 'लेडी डाकिया' के फैन हैं
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














