भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ की 5 जनवरी से शुरुआत होनी है. टीम इंडिया टी20 विश्वकप की तैयारियों के लिए श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी. वहीं श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ पहला टी20 सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी. लेकिन नया साल एक खिलाड़ी के लिए बेहद खास बनकर आया है. बात हो रही है श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ की. मैथ्यूज़ लगभग दो साल बाद श्रीलंकाई टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. मैथ्यूज़ चोट की वजह से लगातार टीम से बाहर थे. लेकिन साल 2020 में होने वाले टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए मैथ्यूज़ की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. मैथ्यूज़ ने श्रीलंका के लिए कुल 72 टी20 मैचों में एक हज़ार से अधिक रन बनाए हैं. जिसमें 27 का औसत है. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी बनाए हैं. वहीं भारत के खिलाफ नौ मैचों में उन्होंने 29 के औसत से रन बनाए हैं. हालांकि साल 2016 के बाद से मैथ्यूज़ के बल्ले से कोई ऐसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. जिसकी वजह से उन्हें याद किया जाए. भले ही मैथ्यूज़ पिछले दो सालों से टी20 टीम का हिस्सा ना रहे हों. लेकिन फिर भी वो टेस्ट और वनडे टीम में लगातार बने रहे हैं. मैथ्यूज़ की टीम में वापसी हुई है. लेकिन अब नुवान प्रदीप बाहर हो गए हैं. उन्हें प्रेक्टिस में चोट लगी है. वो श्रीलंकाई टीम के साथ भारत नहीं आए हैं. उनकी जगह कसुन रजिथा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं टीम की कप्तानी दिग्गज लसिथ मलिंगा के हाथों में ही रहेगी. भारत और श्रीलंका के बीच पांच से 10 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ होनी है.
2019: साल के वो 5 मौके जिन्हें क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते
इंडिया-श्रीलंका T20 सीरीज़ के लिए दो साल बाद टीम में वापस आया पूर्व कप्तान!
जिस खिलाड़ी ने बड़ी-बड़ी पारियां खेलीं, वो वापस आ गया.
Advertisement

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ की फाइल फोटो. फोटो: India Today
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















