यूक्रेन में सरोगेट मां की कोख से पैदा हुए बच्चों को लेने के लिए उनके विदेशी माता-पिता पहुंचे. कोरोनावायरस के दौरान हुए लॉकडाउन की वजह से यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर बंद थे. अब दुबारा खुले हैं. और 14 दिन क्वारंटीन में बिताने के बाद ये पेरेंट्स पहली बार अपने बच्चों से मिल रहे हैं.
तस्वीर: जब क्वारंटीन हुए मां-पिता पहली बार अपने सरोगेट बच्चों से मिले
लंबे इंतज़ार के बाद, अपने बच्चे को पहली बार देखने पर यूं इमोशनल हुए.
Advertisement

तस्वीरें- AP के खजाने से साभार.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
मेरे बच्चे, दुनिया तुम्हारे पैदा होने से पहले भी सुंदर थी.
पहले भी थे गले मिलने वाले लोग, मुट्ठी भर धूप, आंखों में नमी और रात को सो सकने के लिए एक बिस्तर. जंगलों में पहले भी मौजूद था कुलांचे मारते हुए जानवरों का झुंड.


Advertisement
आज के बाद कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा. धूप छिटकेगी, तो तुम्हारे चेहरे पर आ थमेगी. बाहें तुम्हें संभालने को हमेशा तत्पर रहेंगी. शायद मुझे बत्ती जलती हुई छोड़कर सोने की आदत हो जाए. बिस्तर पर एक कोना छोड़कर लेटने की भी.
शायद फिर से मेरी गोद में सिर रखकर सोने की जिद करोगे.
वीडियो देखें: Tasveer: Corona (Covid 19) के चलते quarantine हुए Parents जब पहली बार अपने surrogate babies से मिले

शायद फिर से मेरी गोद में सिर रखकर सोने की जिद करोगे.
मैं रहूं, या न रहूं. बस एक बात याद रखना. भले ही मैंने तुम्हें कोख से जन्म न दिया हो. लेकिन तुम्हारी आंखों में मौजूद नमी, चेहरे पर पड़ती धूप, और मन में बसी उम्मीद इस बात की हमेशा तस्दीक करते रहेंगे. कि मैं तुम्हारी मां हूं. और तुम, मेरे बच्चे.
वीडियो देखें: Tasveer: Corona (Covid 19) के चलते quarantine हुए Parents जब पहली बार अपने surrogate babies से मिले
Advertisement





















