अलादीन के चिराग वाली थ्योरी पढ़ानी बंद करें बच्चों को मेहनत की शिक्षा दें- पीएम मोदी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का "नॉन पॉलिटिकल" इंटरव्यू लिया. इसके दौरान अक्षय ने कई रोचक सवाल पूछे. 1 घंटा 9 मिनट तक चले इस इंटरव्यू की बातें हम आपको बता रहे हैं. साथ ही आपको वो हिस्सा भी दिखा रहे हैं जिस पर हो सकता है आपका ध्यान न गया हो. इंटरव्यू के दौरान मोदी से उनके ह्यूमर पर अक्षय ने सवाल पूछा. जिस पर मोदी ने कहा कि उनका ह्यूमर कमाल का है और वो बचपन के समय में अपने दोस्तों के साथ काफी मज़ाक किया करते थे. मोदी ने बचपन की यादें ताज़ा करते हुए कहा कि अगर उनके पिताजी किसी बात पर गुस्सा होते थे तो वे अपने ह्यूमरस अंदाज से पूरे माहौल को हल्का कर देते थे.
"आज भी मुझे शब्दों से खेलना आता है. पर आज की तारीख में हर एक चीज़ के अलग अर्थ निकाले जाते हैं. आधी अधूरी बात निकाल कर उछाल दी जाती है. आज ऐसी स्थिति से डर लगता है. हंसी मजाक के संदर्भ में ही ऐसा करते हैं लेकिन उसका दुरुपयोग हो जाता है. सोशल मीडिया से ज्यादा TRP वाले ऐसा करते हैं. मैं अपने ह्यूमर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल अपने आस पास के लोगों के साथ करता हूं."
इंटरव्यू का हिस्सा सुनिए:
अक्षय के साथ इंटरव्यू में एक सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा:
अगर मुझे अलादीन का चिराग मिल जाये तो मैं उसे कहूंगा कि ये जितने भी समाजशास्त्री और शिक्षाविद् हैं उनके दिमाग में भर दो कि वो आने वाले पीढ़ियों को ये अलादीन के चिराग वाली थ्योरी पढ़ानी बंद कर दें. उन्हें मेहनत की शिक्षा दें.