परिपाटी है कि जाता हुआ राष्ट्रपति आते हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में ज़रूर शामिल होता है. लेकिन ट्रंप ने ऐसा नहीं किया. अलबत्ता वो व्हाइट हाउस में अपना सामान पैक कर रहे थे. बोरिया बिस्तर बांधकर अमरीकी वायुसेना के हेलीकॉप्टर मरीन वन से एयरपोर्ट तक गए. वहां से राष्ट्रपति के प्लेन एयरफ़ोर्स वन में बैठकर फ़्लोरिडा के रिज़ॉर्ट की तरफ़ रवाना हो गए.
जो बाइडेन ने अमेरिका की सत्ता संभालते ही ट्रंप के कई फैसलों को डिब्बे में डाल दिया. बाइडेन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर दस्तखत किए. इनके जरिए कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगा बैन हटा लिया. कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे अमेरिका में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया. इसके साथ ही मैक्सिको बॉर्डर पर बन रही दीवार के लिए फंडिंग भी रोक दी.
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की कुछ तस्वीरें हैं. कुछ बातें हैं. देखिए-
शपथ ग्रहण के दौरान कैपिटल में मौजूद लोगों और सांसदों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा. (AP)
कैपिटल में समारोह की शुरुआत से पहले अमेरिकी राष्ट्र्गान गातीं सिंगर लेडी गागा, दाहिनी ओर खड़े हैं जो बाइडन. (AP)

अमेरिका की सत्ता संभालकर एक दूसरे के साथ ख़ुशी साझा करते जो बाइडन और कमला हैरिस (AP/PTI)

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करते जो बाइडन, तस्वीर में दाहिनी ओर खड़ी हैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (AP/PTI)
उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेतीं कमला हैरिस, जिनके इंडियन कनेक्शन को लेकर भारत के कई इलाकों में मिठाइयां बांटी गईं. (AP/ PTI)
अपने पति के साथ कमला हैरिस (AP/ PTI)
किताब को साक्षी मानकर शपथ लेने के बाद अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते जो बाइडन (AP/ PTI)
शपथ के बाद कैपिटल के स्टाफ़ और समथकों के प्रति आभार व्यक्त करते अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन (AP/PTI)
जो बाइडन और कमला हैरिस (AP/ PTI)
शपथग्रहण के बाद वाशिंगटन में होती आतिशबाज़ी, बीच में दूधिए रंग से नहाया हुआ व्हाइट हाउस (AP)
अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ व्हाइट हाउस से आतिशबाज़ी देखते जो बाइडन (AP)
राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में अपने पहले आदेश पर दस्तखत करते जो बाइडन (AP)
वहीं, अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस खाली करने से पहले अपना सामान बटोरा. और ये सामान बटोरने में राष्ट्रपति के ऑफ़िस, जिसे ओवल ऑफ़िस कहा जाता है, वहां काम पर लगे कारिंदे. (AP)
राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर मरीन वन में सवार होकर रवाना होने से पहले वाइट हाउस स्टाफ़ का अभिवादन करते डॉनल्ड ट्रम्प (AP)

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन के ऊपर से गुज़रता डॉनल्ड ट्रम्प का हेलिकॉप्टर (AP)
वॉशिंगटन से रवानगी करता ट्रम्प का हेलिकॉप्टर (AP)
बाइडन और हैरिस के शपथ ग्रहण के दौरान उनकी ओर देखते डेमोक्रैटिक पार्टी के दो समर्थक (AP/ PTI)और जैसे ही कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, तमिलनाडु में उनके गांव तुलसेंद्रपुरम में जश्न मनाया जाने लगा. देखिए वीडियो :




















