The Lallantop

हाई कोर्ट ने एक्शन लेने को कहा, तो PFI नेता बोला- 'जजों के इनरवियर भगवा हैं'

ये पूरा मामला 21 मई की अलफूजा की उस रैली से जुड़ा है जिसमें कथित तौर पर बच्चे के भड़काऊ नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था. इस पर केरल हाईकोर्ट ने PFI पर सख्त टिप्पणी की थी. हाईकोर्ट ने रैली आयोजकों पर सवाल उठाए थे.

Advertisement
post-main-image
PFI की रैली की फाइल फोटो. (इंडिया टुडे)

केरल में PFI नेता के याहिया तंगल ने हाईकोर्ट के जजों पर विवादित टिप्पणी की है. याहिया तंगल ने कहा कि हाई कोर्ट के जजों के इनरवियर भगवा रंग के हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अलफूजा में एक रैली के दौरान तंगल ने कहा, 

अदालतें अब आसानी से चौंकने लगी हैं. हमारी अलफूजा रैली के नारे सुनकर हाई कोर्ट के जज हैरान हो रहे हैं. क्या आप कारण जानते हैं? वजह ये है कि इनका इनरवियर भगवा है. इसी वजह से बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं.

Advertisement

दरअसल, ये पूरा मामला 21 मई की अलफूजा की उस रैली से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर एक बच्चे के भड़काऊ नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चा कुछ इस तरह के नारे लगा रहा है,

घर पर चावल तैयार रखो...घर में अगरबत्ती तैयार रखो...आपका यमराज आ रहा है...अगर शांति से जीते हैं तो हमारे देश में रह सकते हैं...अगर आप ठीक से नहीं जीते तो हम आज़ादी जानते हैं.

पुलिस ने इस मामले में अबतक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. केरल हाई कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से PFI के खिलाफ एक्शन लेने को कहा था. शुक्रवार, 27 मई को इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पीवी कुनिकृषन्न ने कहा,

Advertisement

अगर किसी रैली में कोई शख्स भड़काऊ नारे लगाता है, तो जिसने रैली ऑर्गेनाइज़ कराई है वो भी जिम्मेदार है. अगर कोई रैली होती है, तो उसके आयोजकों की जिम्मेदारी है कि रैली में शामिल होने वाले मेम्बर्स को कंट्रोल करें.

इस मामले में पहले भी केरल हाई कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है. हाईकोर्ट के जस्टिस गोपीनाथ पी ने कहा था,

क्या इस तरह से नई पीढ़ी को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है? बच्चे धार्मिक नफरत के साथ पल बढ़ रहे हैं. जब यह बच्चा बड़ा होगा, तो वो पहले से ही इस तरह की बयानबाजी का आदी हो जाएगा. इस पर कुछ किया जाना चाहिए.

रैली पर मचे बवाल के बाद PFI की सफाई भी आई थी. 24 मई को केरल में PFI के अध्यक्ष मोहम्मद बशीर ने कहा कि रैली में जो नारे लगे वो RSS के खिलाफ लगाए गए थे. बशीर ने कहा कि RSS से हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

वीडियो: मुस्लिम लड़के के साथ चली गई थी लड़की, पिता के घर मिला शव; पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

Advertisement