The Lallantop

JNU में रोज यूज होते हैं 3000 कॉन्डम? ये तो अच्छी बात है सर जी!

JNU पर BJP के 'ज्ञानदेवजी' का ज्ञान और उस पर लल्लन की लेथन.

Advertisement
post-main-image
BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा
देशद्रोह का आरोप JNU के कुछ छात्रों पर है, लेकिन पूरी यूनिवर्सिटी पर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं. जो ताजा ताजा बौराए हैं, वो राजस्थान के एक बीजेपी विधायक हैं. नाम है ज्ञानदेव आहूजा. राजस्थान के रामगढ़ से BJP विधायक हैं. ज्ञानदेव जी ने ज्ञान दिया है कि जेएनयू वो जगह है जहां रोज 3000 से ज्यादा कॉन्डम और एंटी-प्रेग्नेंसी इंजेक्शन इस्तेमाल होते हैं और रात 8 बजे के बाद स्टूडेंट्स नंगे होकर नाचते हैं. जी हां स्टूडेंट्स नंगे होकर नाचते हैं. उनके इस निष्कर्ष का आधार है एक खुफिया पर्चा, जो मीडिया से बात करते वक्त उनके हाथ में था. https://www.youtube.com/watch?v=MK6ycvkaCA0 उनके इन दावों को कोई ले न ले, लल्लन ने सीरियसली लिया है. जवाब क्या देंगे सर आपको. बस फर्स्ट रिएक्शन दे रहे हैं छोटू सा:

ज्ञानदेवजी का ज्ञान, लल्लन की लेथन


1

ज्ञानदेवजी: जेएनयू में हर रोज 3000 बीयर की कैन और बोतलें मिलती हैं. रोज 2000 देसी-विदेशी शराब की बोतलें मिलती हैं. कौन पीता है ये आप अनुमान लगाएं. लल्लन कहिस: पीते हैं स्याले कॉमरेडों के प्रेत. प्लेसमेंट न हो तो गम भुलाने के लिए आदमी जिए जाए, लेकिन पिए न जाए, ये क्या बात हुई? 25 से ऊपर के हैं सब पीते हैं. किसी के बाबूजी का पीते हैं का? डॉ. विल्फ्रेड मेसकिटा का नाम सुना है? गूगल इट. ;-)

2

ज्ञानदेवजी: JNU में रोज 10 हजार से ज्यादा सिगरेट के टुकड़े मिलते हैं और 4000 से ज्यादा बीड़ी के टुकड़े मिलते हैं. लल्लन कहिस: तुम खाली कूड़ा ही बीनना बे! पढ़ लिख ना लेना. इत्ता ध्यान तुम समिति वमिति में लगा लिया करो, वरना 'स्मरण रहे' वाले अंकल जी जैसा हाल हो जाएगा.

3

ज्ञानदेवजी: और 50 हजार छोटे-बड़े हड्डियों के टुकड़े मिलते हैं, जो मांस चबाते हैं ये देशद्रोही लोग. लल्लन कहिस: हे देव, तुम्हारा ज्ञान खाली नॉन वेज की तरफ जा रहा है. पर  देशद्रोही ही नहीं, राष्ट्रभक्त भी मांस चबाते हैं. पार्टी में आपके सीनियर किरण रिजिजू कह चुके हैं कि वो बीफ भी खाते हैं. आपकी पार्टी के आधार स्तंभ अटल बिहारी वाजपेयी को गोश्त इतना प्रिय था, इतना प्रिय था, का बताएं कितना प्रिय था. जब वह पाकिस्तान गए थे तो नवाज शरीफ ने उन्हें लजीज गोश्त का नाश्ता दिया था और वहां अधिकारियों में देर तक उसके ज़ायके पर ही बात होती रही थी.

4

ज्ञानदेवजी: 2000 चिप्स की थैलियां और नमकीन के रैपर मिलते हैं? लल्लन कहिस: आइ शाबाश! पता आपको भी सारा है कि चखना क्या होता है. खाली बनते घुन्ना हो. और रैपर खाली नमकीन के नहीं. इंकलाबी गानों के रैपर भी मिलते हैं.  हनी सिंह से आगे बढ़ो. कुछ दिन तो गुजारो JNU में.

5

ज्ञानदेवजी: 3000 से ज्यादा कॉन्डम मिलते हैं. जो वहां लड़कियां पढ़ती हैं, हमारी बहन-बेटी, उनके साथ ये कैसे कुकर्म करते हैं. 500 इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन मिलते हैं. वो इंजेक्शन गर्भ गिराने के हैं. लल्लन कहिस: सर ये तो अच्छी बात है ना. 125 करोड़ की आबादी में जेएनयू ही जमीन का वो टुकड़ा है जो कॉन्डम का महत्व समझ रहा है. इत्ता खर्चा करती है सरकार परिवार नियोजन के विज्ञापनों पर. और ये सर कुकर्म वाली बात गूं से भी घिनौनी है. नए भारत की लड़कियां अपनी मरजी और सहमति से सेक्स करती हैं. अपना साथी चुनकर. कुकर्म दूसरी चीज होती है सर, जिसका आरोप आपकी पार्टी के केंद्रीय मंत्री निहाल चंद पर है.

6

ज्ञानदेवजी: 100 सिल्वर रंग के कागज मिलते हैं जिनसे ड्रग्स पी जाती है. लल्लन कहिस:  सबसे पहले तो सैल्यूट है सर! लाल, पीला हरा, भगवा सारे रंग का सैल्यूट! उस टीम को जो पूरे कैंपस में झाड़ू दे के वो 100 टुकड़े बटोर लाई. लेकिन बात दरअसल ये है कि ये वो चीज है जो लड़के बर्फी से छुटा छुटा के खाते हैं. उसे कहते हैं चांदी का वरक. आपके चिलगोजे चेले पहिचान नहीं पाए. उन्हें अभी पजीरी में डालिए. फिर समझदारी का वरक चढ़ेगा.

7

ज्ञानदेवजी: JNU में रात 8 बजे के बाद सिर्फ नशा होता है और अनेक बार सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जिनमें छात्र व छात्राएं नंगे नृत्य करते हैं और इसका आनंद दूसरे नशेड़ी छात्र लेते हैं. लल्लन कहिस: OH REALLY! सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे नंगानाच! ये आपकी पीड़ा तो नहीं बोल रही है कि JNU में घुसने नहीं मिला? वैसे आपने वीडियो देखा था क्या? देखा हो तो संभल के रहौ गुरु. किसी दिन कोई पत्रकार जूम करके फोटू खींच लेगा ना तो फोटो वायरल टाइप्स हो जाओगे. सोशल मीडिया पर पब्लिक इतना हग देगी कि तीन बारिश में नहीं धोते नहीं धुलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement