The Lallantop

साउथ अफ्रीका में इंडिया जिस मैदान पर जीती वो बैन हो सकता है

ICC ने यहां की पिच को घटिया बताया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरों पर टीम इंडिया के लिए अभी तक जो एक राहत की बात रही है, वो है जोहान्सबर्ग. यानी यहां का वॉन्डरर्स मैदान. वो मैदान जहां टीम इंडिया कभी टेस्ट नहीं हारा. उल्टा अपने क्रिकेट इतिहास में मिली दो कामयाबियों में दोनों इसी मैदान पर मिली हैं. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद कोहली की टीम को तीसरे टेस्ट में इसी मैदान पर जीत मिली.
अब इंडिया के लिए हमेशा फेवरेट रहे इस मैदान पर बैन लग सकता है. वो भी एक साल के लिए. वो इसलिए क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पिच को 'खराब' करार दिया है. मैच के दौरान तमाम प्लेयर्स और कमेंटेटर्स ने भी पिच की खराब क्वालिटी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. मैच रैफरी एंडी पीक्रॉफ्ट ने अपनी स्टेटमेंट में कहा है कि "पिच उबड़-खाबड़ थी जिससे गेंद को खतरनाक उछाल और घुमाव मिल रहा था. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच और खराब होती गई."

i

Advertisement

ICC ने न सिर्फ पिच को खराब बताया है, बल्कि इसे तीन डीमेरिट पॉइंट भी दिए हैं. ये पॉइंट्स अगले पांच साल के लिए वैध होते हैं और अगर दो पॉइंट और मिल गए तो ये मैदान एक साल के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच होस्ट नहीं कर पाएगा. ICC के नियमों के अनुसार अगर किसी पिच को 'Poor' रेटिंग मिलती है तो उसे तीन डीमेरिट पॉइंट्स दिए जाते हैं. वहीं अगर 'Unfit' रेटिंग दी जाए तो फिर सीधे पांच डीमेरिट पॉइंट्स की सजा दी जाती है, जिसका मतलब साल भर के लिए बैन होता है. 
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में ओपनर डीन एल्गार ने सबसे ज्यादा पिच की मार झेली थी. अपनी 6 घंटों तक चली 86 रन की नाबाद पारी में एल्गार ने अंपायर्स से मैच रोक देने की भी अपील की थी. एल्गार ने कहा था, "पिच से गेंद अजीबोगरीब तरीके से बाउंस ले रही थी. खेलते हुए कोई भी बुरी तरह घायल हो सकता था और मर भी सकता था."
Elgar
डीन एल्गर के सिर पर गेंद लगी थी और कई बार मेडिकल टीम को हेल्प के लिए आना पड़ा था.

2014 में ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज की मौत सिर पर गेंद लगने से हुई थी औऱ इसी डर की ओर इशारा करते हुए एल्गार ने कहा था कि लोग टेस्ट मैच देखने आते हैं मगर इस तरह की पिच पर खेलने वाले क्रिकेटर भी इंसान होते हैं. पिच का मामला पहले ही सुलझाना चाहिए था.
Elgar1
मैच के चौथे दिन 6 घंटे क्रीज पर बिताए थे डीन एल्गार ने.

टीम इंडिया के लिए राहत की बात ये भी है कि यहां फरवरी में होने वाले वनडे और टी-20 मैचों पर इसका कोई असर नहीं होगा. टिकट भी पहले ही बिक चुके हैं.


Also Read

U-19 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच में तीन ऐसे वाकये हुए जिसकी उम्मीद किसी को न थी

मुंबई में एक और रन मशीन मिली है जिससे 1,045 रनों की पारी निकली है

Advertisement
Advertisement