The Lallantop

बूढ़ी महिला ने दिया IAS को आशीर्वाद, लोग बोले, 'बस अब और कुछ नहीं चाहिए'

फोटो वायरल हो गई है.

Advertisement
post-main-image
आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा का फोटो वायरल | फोटो: ट्विटर

'आशीर्वाद से बड़ी कोई दौलत नहीं. ये मिल जाए तो फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कई बार ऐसा बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा. लेकिन, आज ट्विटर पर ये लाइन एक यंग IAS अफसर ने लिखी है. जो जबरदस्त तरह से वायरल हो रही है. IAS अधिकारी का नाम है कृष्णा तेजा. वही कृष्णा तेजा जो अक्सर ट्विटर पर रोचक पोस्ट शेयर करते हैं.

सोमवार, 7 नवंबर को उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की. फोटो उनके ऑफिस के अंदर का है. इसमें एक बुजुर्ग महिला दिख रही है. जो कृष्णा को उनके दफ्तर के अंदर आशीर्वाद दे रही है. महिला का हाथ तेजा के सिर पर है. और तेजा मुस्करा कर अपना सिर नीचे झुकाए हुए हैं. यानी महिला का आशीर्वाद वो हंसते हुए स्वीकार रहे हैं. फोटो में IAS अधिकारी के दफ्तर का एक कर्मचारी भी नजारा देखकर मुस्कुराता हुआ दिख रहा है. ये फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए आईएएस कृष्णा तेजा ने लिखा, 'इसके अलावा और आपको क्या चाहिए.'

Advertisement

कृष्णा तेजा के इन शब्दों और इस फोटो ने लोगों का दिल जीत लिया. इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई. 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस फोटो को ट्विटर पर लाइक किया है. कई लोगों ने इस फोटो को लेकर कृष्णा तेजा की तारीफ की, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने बुजुर्ग महिला के सामने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए.

पी विपुल आनंद नाम के एक ट्विटर यूजर ने आईएएस कृष्णा तेजा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,

'बड़ों का दिया ये आशीर्वाद आपके जीवन को बड़ी सफलता की ओर ले जाएगा!'

Advertisement

एक अन्य ट्विटर यूजर चांदनी लिखती हैं,

'कृष्णा तेजा सर, आपकी विनम्रता ने आपको वह बनाया जो आप हैं!'

डॉ शीतल लिखती हैं,

'(कृष्णा तेजा) आपको और अधिक शक्ति मिले. इस अच्छाई को बनाए रखें. और ऊंचे ओहदे पर पहुंचे और वहां भी इसे जारी रखें.'

इकबाल आईएएस कृष्ण तेजा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं,

'बड़ों का आशीर्वाद उन पंखों के जैसा है, जो हमें सबसे ऊपर उड़ने में मदद कर सकते हैं.'

डॉ. अरुण सिकरवार अपनी प्रतिक्रिया में कृष्णा तेजा के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहते हैं,

'बहुत ही अच्छा दृश्य है, इस फोटो में. आप धन्य हैं ऐसा आशीर्वाद पाकर. लेकिन, कितना अच्छा होता कि आप अपनी सीट से उस समय खड़े होकर उस महिला का ऐसा शुभ आशीर्वाद ले रहे होते. आखिर वो अम्मा जी आपसे बुजुर्ग दिख रही हैं. ये सही है कि आप प्रोटोकॉल में उनसे सीनियर हैं.'

डॉ जितेंद्र शर्मा ने कृष्णा तेजा के इस फोटो को दुर्लभ दृश्य बताते हुए लिखा कि तेजा जैसे कुछ लोग हैं जिन्हें नागरिकों के दिलों की गहराइयों से इतना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद मिलता है.

जितेंद्र कृष्णा तेजा को सलाह देते हुए लिखते हैं कि वो अपने अंदर एक अच्छे आदमी का मार्गदर्शन करते रहें, और अपने जीवन को प्रेरित करते रहें. जितेंद्र के मुताबिक ये तस्वीर जो बात कहती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

वीडियो : देवेन्द्र फडणवीस इंटरव्यू में बोले- ‘जो बेईमानी मेरे साथ हुई, हमने उसका बदला लिया'

Advertisement