हैदराबाद में एक कंपाउंड के अंदर तेल से भरा टैंकर खड़ा था. तकरीबन 12,000 लीटर पेट्रोल था उसके अंदर. कुछ लोगों ने तेल चुराया. चोरों की मूर्खता देखिए. जिस छेद से पेट्रोल चुराया, उसे पाटने के लिए वहां वेल्डिंग करने लगे. वेल्डिंग में निकली चिंगारियों से पेट्रोल में आग लगी. जोरदार धमाका हुआ. 18 लोग जख्मी हुए. इलाज के दौरान एक घायल- वेंकट नाइक की मौत हो गई. ये हादसा 12 जनवरी को हुआ था. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जुगाड़ सेट करके पिछले 10 साल से चोरी कर रहे थे ये मामला बस एक टैंकर से तेल चुराने का नहीं था. करीब 10 सालों से चल रहा था ये खेल. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक है राजू कुलाल. दूसरा है जगदीप कुलाल. दोनों भाई हैं. इन्होंने पेट्रोल पंप के लिए तेल टैंकर चलाने वाले कुछ ड्राइवरों के साथ सांठ-गांठ की. टैंकर में तेल भरवाने के बाद वापस पेट्रोल पंप लौटते हुए वो ड्राइवर्स टैंकर को लाकर राजू और जगदीप के कंपाउंड में खड़ा कर देते. यहां सब मिलकर टैंकर से तेल चुराते और उसे अपने ड्रम में भर लेते. जिस जगह पर ये कांड होता था, वहीं इन भाइयों का एक वेल्डिंग वर्कशॉप था. वेल्डिंग तो समझते ही होंगे. वो जो एक आदमी आंख पर चश्मा लगाकर लोहे की ग्रिल को जोड़ता है और उसके हाथ में वो चिंगारी उगलने वाली मशीन होती है, वो वेल्डिंग ही कर रहा होता है. मूर्खता की हद देखिए कि ये चोर चोरी के सबूत मिटाने के लिए टैंकर के छेद को वेल्डिंग करके भरने की कोशिश करने लगे. चिंगारी के कारण पेट्रोल ने आग पकड़ी और जोर का धमाका हुआ.

चोरी के बाद छेद बंद करने के लिए चोरों ने वेल्डिंग का सहारा लिया. इसी चक्कर में ये ब्लास्ट हुआ.
आसमान में 30 मीटर ऊपर उठीं आग की लपटें जो चपेट में आया, जख्मी हुआ. वेल्डिंग वाली वो दुकान भी पूरी बर्बाद हो गई. अगल-बगल में खड़े पांच बाइक भी जल गए. आग की लपटें आसमान में 30 मीटर तक ऊपर उठीं. वहीं पास में एक खाली टैंकर भी खड़ा था. उसमें भी आग लग गई. अगल-बगल से गुजर रहे कई लोग आग की चपेट में आकर जख्मी हो गए. जिस शख्स की मौत हुई, वो भी धमाके के समय पास से गुजर रहा था.
ये भी पढ़ें:
इस पहाड़ पर इस वक्त 'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है?
सैफ और करीना के नए महल की तस्वीर देखकर आंखें चौंधिया गईं
जब अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे थे और एक्ट्रेस को पीरियड हो गया
अजीब वजह के चलते बच्चे की कुतिया से शादी करवाई. तस्वीरें वायरल
वो पुलिसवाला, जो गोली मारकर नहीं, गाना गाकर एनकाउंटर करता है












