The Lallantop

2 मिनट का वीडियो बनाने में लगे 8 साल, तब हुआ ये कमाल

ये लड़का 2008 से रोज एक फोटो खींच कर इकट्ठा कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टाइम लैप्स वीडियो का नाम सुना है? हमने भी नहीं सुना. लेकिन देखा है. फेसबुक पर भिड़े रहिते हो तो तुम भी देख लो. काहे कि कभी कभी कायदे की चीज भी देख लेनी चाहिए. जब उसमें मेहनत लगी हो. ये एक स्टूडेंट है. नाम है ह्यूगो कॉर्नेलियर. मॉन्टरियल, कनाडा का है. पिछले साढ़े आठ साल से रोज एक फोटो लेकर ये वीडियो बनाया है. इसका नाम है टाइम लैप्स सेल्फी. इससे पहले भी कुछ लोगों ने ऐसे वीडियोज बनाए हैं. लेकिन इत्ता लंबा एक भी नहीं. ये पूरे दो मिनट का है. 8 अप्रैल 2008 को फोटो लेना शुरू किया था. जब इसकी उम्र 12 साल थी. 10 मई 2016 को यूट्यूब पर पोस्ट किया वो वीडियो. जो इन सारी फोटोज को क्लब करके बनाया गया. हम ज्यादा टेक्निकल बतकही जानते नहीं. इसलिए यही देख के हैरान हैं कि बंदा इतना धीरज धरके कैसे बनाया होगा. एक भी फ्रेम इधर उधर नहीं हुआ. https://www.youtube.com/watch?v=AfcDuysiej0&feature=youtu.be

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement