The Lallantop

होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

मृतक भारतीय नाविक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सूरज यादव के तौर पर हुई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने 23 सितंबर को ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज पर हुए हमले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
हॉर्मुज के पास एक कमर्शियल जहाज पर टॉरपीडो से हमला किया गया. (Courtesy- @FSUIINDIA)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय कमर्शियल जहाज MV केप दाओ पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास टॉरपीडो हमला हुआ जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 19 अन्य को बचा लिया गया।
  • यह हमला ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के बीच हुआ है जहां इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।
  • हमले के बाद भारत की विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर ध्यान रखा है और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के करीब एक कमर्शियल जहाज पर हुए टॉरपीडो हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. ये समुद्री इलाका ओमान तट से सटा हुआ बताया गया है. हमले के बाद 19 अन्य भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया. जहाज का नाम ‘MV केप दाओ’ बताया जा रहा है, जो भारत आ रहा था. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है. 

Advertisement
एक भारतीय नाविक की मौत

मृतक भारतीय नाविक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सूरज यादव के तौर पर हुई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने 23 सितंबर को ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज पर हुए हमले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. MEA ने हमले की निंदा करते हुए लिखा,

‘ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज MV केप दाओ पर हुए हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है. जबकि, एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते हैं.’

Advertisement
MEA
MEA का स्टेटमेंट.

MEA ने आगे अपने स्टेटमेंट लिखा कि ओमान में स्थित भारतीय दूतावास लगातार नजर बनाए हुए हैं. साथ ही भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

ईरान-अमेरिका जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के आस-पास के इलाकों में तनाव बढ़ा हुआ है. ऐसे में MEA ने अपने स्टेटमेंट में समुद्री इलाकों में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों पर चिंता जाहिर की है. MEA ने लिखा,

‘हम तनाव कम करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी मांग को दोहराते हैं. इलाके में कमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से व्यापार और जहाजों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए.’

Advertisement

‘MV केप दाओ’ पर हुए टॉरपीडो हमले की पुष्टि ‘फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने भी की है. हमले के बारे में FSUI ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में बताया गया कि जहाज पर 2 टॉरपीडो से हमला किया गया. एक टॉरपीडो जहाज के C-डेस्क पर बाईं ओर टकराया. जहां, क्रू मेंबर्स रहते हैं. जबकि, दूसरा जहाज के इंजन रूम के पास बाईं और लगा.

FSUI ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस हमले को देखते हुए ऐसा लगा रहा है कि इलाके में नाविकों की सुरक्षा के दावों का कोई मतलब नहीं रह गया है. बता दें कि ‘MV केप दाओ’ पर कुल 28 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 20 भारतीय नागरिक थे.

यह भी पढ़ें: हूती ने AI से दुश्मन जनरल की आवाज बनाई, पूरी फोर्स को कंफ्यूज कर यमन की जमीन कब्जा ली

वीडियो: दुनियादारी: शी जिनपिंग के साथ मीटिंग करके ट्रंप अपनी साख बचा पाएंगे?

Advertisement