The Lallantop

नये साल की पार्टी में डेढ़ हजार पुलिसवालों के सामने खुले में मॉलेस्टेशन

बेंगलुरु की घटना है ये.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भारत ने न्यू ईयर पर खुद को एक ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरे साल चर्चा होती रहेगी. पूरे साल सोचना पड़ेगा कि भारत रहने लायक है कि नहीं. ये गिफ्ट आया बेंगलुरु से. https://youtu.be/QcjUu6ed2l4 कल बेंगलुरु में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी. शहर के एम जी रोड और ब्रिगेड रोड पर. यही यहां का दिल है. खूब सिक्योरिटी लगाई गई थी. डेढ़ हजार पुलिस वाले थे. लड़के-लड़कियां खूब जश्न मना रहे थे. सॉफ्टवेयर हब है बेंगलुरु. पार्टी करने वालों की कमी नहीं है. पर 11 बजे रात के बाद अचानक से दर्जनों पिये हुए लोग घुस गये. और अचानक से रैंडमली लड़कियों का मॉलेस्टेशन करने लगे. 3 पुलिस कुछ देर तक तो समझ ही नहीं पाई. पर समझने के बाद जब लोगों को पकड़ने लगे तो वो भाग निकले. फिर कुछ देर बाद वापस शामिल हो गये. फिर करने लगे. उनको पहचानना मुश्किल था क्योंकि उनके सींग नहीं निकले थे. वो भी आम इंसान थे. यही इस समस्या की वजह है. लड़कियों का मॉलेस्टेशन करने वाले आम लोग ही होते हैं. 8 बंगलोर मिरर के लोग इस पार्टी को कवर करने गये थे. उन्होंने देखा कि खुले में दर्जनों औरतों का मॉलेस्टेशन हुआ. पुलिस और दोस्तों की मौजूदगी में. इस पार्टी की सिक्योरिटी देख रहे अफसर ने पहले कहा था कि पर्याप्त पुलिस वाले मौजूद हैं इसके लिए. पर इतनी भीड़ थी कि पुलिस वाले असहाय हो गये थे. तो उधर ही जाते, जिधर 'ज्यादा' मॉलेस्टेशन हो रहा था. 2 बंगलोर मिरर को एक ने बताया कि पुलिस जब खदेड़ती तो गुंडे भाग जाते. फिर वापस शामिल हो जाते. पुलिस कुछ कर ही नहीं पा रही थी. पर कोई केस रजिस्टर नहीं हो पाया है. इसमें भी पुलिस असहाय महसूस कर रही है. 1 एक लेडी पुलिस अफसर ने बताया कि चर्च स्ट्रीट पर कुछ लोगों को भगाने गई तो देखा कि शराब पी हुई एक लड़की को कुछ लड़के नंगा करने की कोशिश कर रहे थे. उनको भगाया. बहुत मुश्किल हो रहा था स्थिति को काबू में करना. क्योंकि गुंडों और भीड़ की तुलना में पुलिसवाले बहुत कम थे. 4 एक रिटायर्ड अफसर ने बताया कि बेंगलुरु में ऐसा 70 के दशक से ही हो रहा है. पर इसके लिए इंतजाम तो किया ही जाना चाहिए. 6   ऐसे मामले तो दिल्ली में ही देखे गए हैं. शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों का अपराध दिल्ली के लोग बर्दाश्त करते हैं. बेंगलुरु में भी वही बानगी देखी गई. 7 सवाल ये है कि हिम्मत कैसे पड़ती है इन लोगों की. क्या इन्हें पता है कि सिस्टम इनको संभाल नहीं सकता. किसी को पकड़ा नहीं जा सकता. यही लोग हैं जो बात-बात पर देशभक्ति का राग अलापने लगेंगे. वहां भी मार-पीट करेंगे. कोई लड़की राष्ट्रगान के लिए खड़ा ना हो तो उसको मॉलेस्ट कर देंगे. ऐसा क्यों होता है कि शराब पी हुई लड़की लोगों के लिए रेप-ऑब्जेक्ट बन जाती है. क्या भारतीय समाज में सेक्स रोक दिया गया है. लोग क्या अपनी जिंदगी में सेक्सुअली इतने फ्रस्ट्रेटेड हैं कि राह चलते लड़कियों को मॉलेस्ट करेंगे. क्या इससे उनकी इच्छा की पूर्ति हो जाती है. आखिर ये कौन सा समाज है. (ये फोटो bangaloremirror.indiatimes.com से साभार लिये गये हैं.)

100 औरतों का रेप हुआ, मिले ब्रा के दस किलो चीथड़े!

गर्लफ्रेंड की वेजाइना, एनस में बोतल ठूंसी, फिर हाथ घुसाकर अंतड़ियां निकाल लीं

गैंग रेप की शिकार के बयान का वीडियो अदालत में चला, जज भी सन्न

 

Advertisement
Advertisement