The Lallantop

38 दिन गायब रहने के बाद हनीप्रीत को पुलिस ने धर लिया है

'एक बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को बड़ी बुरी तरह से उछाला गया है'- हनीप्रीत

Advertisement
post-main-image
राम रहीम को सज़ा होने के बाद लगे तमाम आरोपों के बीच पहली बार हनीप्रीत का कोई इंटरव्यू सामने आया है
हनीप्रीत गिरफ्तार कर लगी गई हैं, आखिरकार. पुलिस हनीप्रीत को पिछले 38 दिनों से ढूंढ रही थी, लेकिन अपने 'पापाजी' के साथ जेल तक जाने के बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं था. इसलिए जब 3 अक्टूबर, 2017 को हनीप्रीत का इंटरव्यू 'आजतक' पर चला, उसके बाद से ही पुलिस ने हरियाणा भर में नाकेबंदी बढ़ा दी थी.
कैसे पकड़ी गई हनीप्रीत?
3 अक्टूबर, 2017 को दोपहर तीन बजे के आसपास पुलिस को जानकारी मिली कि हनीप्रीत एक इनोवा में बैठ कर जीरकपुर से पटियाला के रास्ते पर जा रही हैं. इसी इनपुट के आधार पर एटीएस के एसीपी ने उन्हें ट्रेस किया और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. 4 अक्टूबर, 2017 को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. पूछताछ के लिए हनीप्रीत को कहां ले जाया गया है, ये जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.
साध्वियों से बलात्कार के मामले में गुरमीत राम रहीम को सज़ा होने के बाद से सबकी दिलचस्पी हनीप्रीत में हो गई थी. इसलिए कि उन्हें ही डेरा सच्चा सौदा का असल वारिस बताया जा रहा था. उनके और राम रहीम के बीच के रिश्ते पर भी तमाम तरह की बातें हुईं, खासतौर पर हनीप्रीत के पति के सामने आने के बाद. हर किसी के पास हनीप्रीत के बारे में कुछ बोलने को था, सिवाय खुद हनीप्रीत के.
 
रामरहीम को हेलिकॉप्टर से जेल ले जाया गया तो हनीप्रीत साथ थीं
राम रहीम को हेलिकॉप्टर से जेल ले जाया गया तो हनीप्रीत साथ थीं.

हनीप्रीत अपने 'पापाजी' के साथ हेलिकॉप्टर में बैठकर जेल तक गईं. उसके बाद कहां गईं. किसी को नहीं मालूम था. 38 दिनों बाद आखिर हनीप्रीत अज्ञातवास से बाहर आ गई हैं. उन्होंने समाचार चैनल आज तक को इंटरव्यू देकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई पेश की. पढ़िए क्या कहा उन्होंंने:

पूरे मामले पर: 

जिस हनीप्रीत को आपने दिखाया है, वो हनीप्रीत ऐसी नहीं है. उसे ऐसे दिखाया गया है कि उससे मैं खुद डरने लगी हूं. मैं अपनी मेंटल स्थिति बयां नहीं कर सकती हूं. मुझे देशद्रोही कहा गया है, जो बिल्कुल गलत है. अपने पापा के साथ एक बेटी कोर्ट में जाती है. ऐसा बिना परमिशन के संभव नहीं है.

गुरमीत को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा और साजिश पर: 

एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन के कैसे जा सकती है? इसके बाद कहा गया कि मैं गलत आई हूं. सारे सुबूत दुनिया के सामने हैं. ऐसे में मैं कहां दंगे में शामिल थी? मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सुबूत है? आपने पूरी स्थिति देखी है. मैं कहां गुनहगार हूं? मैंने बेटी का फर्ज अदा किया. मैंने कहां बोला है? मैं कहां किस दंगे में शामिल रही हूं? मैं तो खुशी-खुशी कोर्ट गई, ताकि शाम तक वापस आ जाएंगे. लेकिन फैसला खिलाफ आ गया. हमारा तो दिमाग ही काम करना बंद कर दिया. ऐसे में हम क्या किसी के खिलाफ साजिश रच पाते.
हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली बेटी हैं
हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली बेटी हैं.

अपने और राम रहीम के बीच रिश्ते पर: 

एक बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को बड़ी बुरी तरह से उछाला गया है. जिस तरह मुझे पेश किया गया, वही मेरे डर का कारण बना. क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता? क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती? डेरे के जिन 'खास' लोगों ने इल्ज़ाम लगाए हैं, क्या वो खास हैं?

विश्वास गुप्ता के लगाए इल्ज़ामों पर:

मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं.

पुलिस के सामने पेश होने पर:

मैं डिप्रेशन में चली गई थी. देशभक्ति की बात करने वाले मेरे पिता जेल चले गए. फिर मुझ पर देशद्रोह का आरोप लग गया. मुझे कानूनी प्रक्रिया का पता ही नहीं था. मैं बेसहारा हो गई थी. मुझे जैसा गाइड किया गया मैंने वैसे ही किया. मैं हरियाणा-पंजाब हाइकोर्ट जाऊंगी. मेंटल स्थिति संभलने में थोड़ा टाइम लगता है.
राम रहीम को सज़ा होने के बाद हनीप्रीत के नाम से ये लेटर सामने आया था
राम रहीम को सज़ा होने के बाद हनीप्रीत के नाम से ये लेटर सामने आया था

राम रहीम को फिल्मों में लाने पर:

मैं हिरोइन नहीं बनना चाहती थी. मैं हमेशा कहती थी कि मैं कैमरे के पीछे रहना चाहती हूं.

डेरे में मिले नरकंकाल मिलने की बात पर: 

इस पर हनीप्रीत ने पलट कर रिपोर्टर से सवाल कर लिया कि आप बताइए, डेरे में नरकंकाल मिले?

डेरे में साध्वियों के यौन शोषण पर:

क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हज़ारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित होंगे.
हनीप्रीत राम रहीम की फिल्मों में भी साथ रही हैं
हनीप्रीत राम रहीम की फिल्मों में भी साथ रही हैं.

इतने दिनों तक अंडरग्राउंड रहने पर: 
हनीप्रीत ने ये नहीं बताया कि वो कहां थीं, बस इतना कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? मैं कोशिश करके दिल्ली गई. अब मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में जाऊंगी.
सरेंडर करने के सवाल पर:
मैं अभी कानूनी सलाह लूंगी.
हनीप्रीत का इंटरव्यू एक चलती कार में हुआ है. वो कहां हैं, ये किसी को पता नहीं. पंचकुला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने समाचार चैनल आज तक से कहा कि पुलिस के पास हनीप्रीत के सरेंडर से संबंधित कोई सूचना नहीं है. उन्हें भी हनीप्रीत का इंटरव्यू देखकर मालूम चला कि वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करना चाहती है. यदि ऐसी कोई याचिका कोर्ट में दायर की जाती है तो पुलिस अपना पक्ष रखेगी. फिलहाल हरियाणा पुलिस पंचकुला में नाकेबंदी कर के हनीप्रीत को तलाश रही है.


हनीप्रीत का 'आजतक' को दिया इंटरव्यू यहां देखेंः

और पढ़ेंः
प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत: गुरमीत की 'गुड्डी', जिसके बिना उसका एक मिनट भी नहीं कटता

ये वजह थी, जो कई साल तक दर्जनों औरतें गुरमीत से रेप होती रहीं

बाबा राम रहीम की असली कहानी

गुफा में पहुंची साध्वी ने देखा, रिवॉल्वर लिए ब्लू फिल्म देख रहा था राम रहीम

फिल्मों में फौजी बनने वाले राम रहीम से बचने के लिए फौज बुलानी पड़ी

Advertisement
Advertisement