The Lallantop

अंजलि को कार से घसीटकर मारा! अब गृह मंत्रालय ने कहा- मर्डर का चार्ज लगाओ

कंझावला केस में धारा-302 के तहत होगी आरोपियों पर कार्रवाई

Advertisement
post-main-image
गृह मंत्रालय को सौंपी गई जांच रिपोर्ट (फोटो- आज तक)

दिल्ली के कंझावला (Kanjhawala Delhi girl accident) केस की जांच रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) को सौंप दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. मंत्रालय की तरफ से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक बीते हफ्ते गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला मामले की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था. साथ ही जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त इलाके में कानून व्यवस्था के क्या इंतजाम थे, ये बताने को भी कहा गया था.

दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह ने ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है. इस रिपोर्ट के आधार पर ही कंझावला केस की गंभीरता और मौजूदा साक्ष्य के आधार आरोपियों पर धारा 302 (हत्या) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पुलिस पिकेट और पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मियों पर गृह मंत्रालय ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. इसके अलावा मंत्रालय की तरफ से इलाके के डीसीपी को स्पष्टीकरण देने को भी बोला गया है.

Advertisement
इलाके में रोशनी का इंतजाम करने के निर्देश

मंत्रालय की तरफ से निर्देश दिया गया कि कुछ उचित जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया कि जिस जगह घटना हुई वहां के आस-पास के इलाकों में रोशनी का इंतजाम किया जाए. शालिनी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ये निर्देश दिए हैं. यहां तक गृह मंत्रालय ने ये भी कहा कि दिल्ली के सुनसान इलाकों में और बाहरी इलाकों में CCTV कैमरे लगाए जाएं.

कंझावला केस

31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात पीड़ित लड़की अंजली काम से लौट रही थी. तभी उसकी स्कूटी और एक कार के बीच टक्कर हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया. कार से घसीटने की वजह उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी एक व्यक्ति ने पुलिस को PCR कॉल के जरिए दी थी. जिसके बाद आउटर दिल्ली डीसीपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला था. क्योंकि उसे काफी दूर तक घसीटा गया था और उसके कपड़े फट गए थे. लड़की का शरीर कई जगहों से छिल भी गया था. इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

वीडियो: आफताब पूनावाला ने जज के सामने नार्को टेस्ट करवाने पर क्या कहा जो तुरंत आदेश हुआ?

Advertisement

Advertisement