हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस (Congress) के जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी, वो BJP में शामिल हो गए हैं. इन 6 निलंबित विधायकों में राजिंदर सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, दविंदर भुट्टो और इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं. राज्यसभा चुनाव के दौरान इन विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोट दिया था, जिस कारण अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए थे. क्रॉस वोटिंग के बाद स्पीकर ने इन विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था. इनके साथ तीन निर्दलीय भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. इनमें होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा हैं. ये तीनों ने विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.
अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा चुनाव हरवाने वाले कांग्रेस के 6 बागी BJP में शामिल
हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय और कांग्रेस के 6 निलंबित विधायक BJP में शामिल. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश BJP के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश BJP के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने इन पूर्व विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से भाजपा और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने हाल के राज्यसभा चुनाव में BJP का समर्थन किया, जो कांग्रेस के ख़िलाफ़ "जनता के ग़ुस्से" को दर्शाता है.
बता दें कि इस मामले में सुक्खू सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने याचिका दायर की थी. इस पर फ़ैसला लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 29 फ़रवरी को 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था. इन विधायकों ने BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. इसे उन्होंने बराबरी के बाद ड्रॉ से जीत लिया था. 68 सदस्यीय विधानसभा में दोनों पार्टियों को 34-34 वोट मिले थे.
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सब UP की तरफ देखते रहे, हिमाचल में खेला हो गया!
निलंबन और इस्तीफे के बाद फिलहाल हिमाचल में कांग्रेस के 34 विधायक हैं. और बीजेपी के पास 25 विधायक. हालांकि, जो 9 पूर्व विधायक BJP में शामिल हुए हैं, उनकी सभी सीटों पर उपचुनाव होने बाकी हैं.
वीडियो: राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग अखिलेश यादव ने क्या कह दिया?










