The Lallantop

इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स ह़ॉस्टल में मिला हिडन कैमरा, टॉयलेट में छिपाया गया था!

Hidden Camera in Girls Hostel washroom: आंध्र प्रदेश के एक गर्ल्स हॉस्टल के Ladies Toilet में हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है. घटना एक इंजीनियरिंग कॉलेज की है. इस घटना की जानकारी सामने आते ही वहां हड़कंप मच गया. मामले से नाराज छात्राओं ने 29 अगस्त की रात कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Advertisement
post-main-image
गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिलने का मामला आया सामने (फोटो: इंडिया टुडे/ सोशल मीडिया)

आंध्र प्रदेश के एक गर्ल्स हॉस्टल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा (Hidden camera in Girl's Hostel) मिलने का मामला सामने आया है. घटना एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल (girls hostel) की है. कैमरे के बारे में पता तब चला जब एक छात्रा की नजर उस पर पड़ी. पुलिस ने घटना के संबंध में कॉलेज के ही एक छात्र को हिरासत में लिया गया है.

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडलावाल्लेरू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Gudlavalleru College of Engineering) का है. छात्राओं का आरोप है कि यहां गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था. इस घटना की जानकारी सामने आते ही वहां हड़कंप मच गया. मामले से नाराज छात्राओं ने 29 अगस्त की रात कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्राओं की तरफ से  'वी वान्ट जस्टिस' के नारे लगाए गए. छात्राओं की तरफ से प्राइवेसी ब्रीच करने और वीडियो फुटेज शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पुलिस ने किया केस दर्ज

विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच पड़ताल करने के बाद कॉलेज के ही फाइनल ईयर के छात्र को हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में तलाशी के दौरान उन्हें कोई हिडन कैमरा नहीं मिला है. साथ ही पुलिस ने स्टूडेंट्स और कॉलेज कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपी के लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की जांच की. इस दौरान पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सबूत नहीं हाथ लगा.

ये भी पढ़ें: कैफे के लेडीज वाशरूम में डस्टबिन में छिपा रखा कैमरा, दो घंटे तक होती रही रिकॉर्डिंग

Advertisement

अधिकारियों ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि घटना की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी छात्रों और अभिभावकों को इस बात का आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच के लिए वो पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. 

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं. कृष्णा जिले के DM डीके बालाजी और SP गंगाधर राव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया है. 

वीडियो: रेस्टोरेंट के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला, लड़की ने शिकायत की, फिर जो हुआ वो और शर्मनाक है

Advertisement
Advertisement