उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 21 मई को हीटवेव (Heatwave) की स्थिति दर्ज की गई. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों और मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. मौसम विभाग (IMD Weather Predictions) के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अगले दो दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है. वहीं, दिल्ली-NCR में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी अनुमान जताया गया है.
भयंकर गर्मी से सब परेशान, पारा 46 डिग्री के पार, इतने दिन और सहनी पड़ेगी!
दिल्ली-NCR में तो और बुरा हाल. इतनी ज्यादा गर्मी की वजह क्या है?
.webp?width=360)

इससे पहले 21 मई को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल खराब कर दिया था. दिल्ली के नजफगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
क्या रहेगा मौसम का हाल?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दो-तीन दिन तक भीषण गर्मी महसूस हो सकती है. इसके साथ ही तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका भी है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. IMD ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भी तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान भी जताया है.
IMD ने दिल्ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. दिन के वक्त लू चलने का अनुमान है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पड़ रही इतनी गर्मी पर IMD के रीजनल सेंटर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रिकॉर्ड हाई टेंपरेचर दर्ज हो रहा है. गर्म हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं. बादल नहीं बने, मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश भी नहीं हुई, जिसके कारण तापमान बढ़ा है.
हालांकि, 24 मई के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-NCR में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 25, 26 और 27 मई को तापमान गिरने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
वीडियो: अडानी मुंद्रा पोर्ट के अंदर पहुंचा लल्लनटॉप, ड्रग्स,कंटेनर और शिप, क्या-क्या पता लगा?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



