शर्मनाक: पोलियो ड्रॉप पिलाती थी, इसलिए कर दिया गैंगरेप
पाकिस्तान के कुछ इलाकों में कट्टरपंथी मानते हैं कि पोलियो वैक्सिनेशन मुसलमानों को नपुंसक बनाने की साजिश है.
Advertisement

img - thelallantop
पाकिस्तान के नौशेरा में एक हेल्थ वर्कर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. महिला का कहना है कि उसने इलाके में एंटी-पोलियो कैंपेन में हिस्सा लिया था, इसलिए आरोपी उससे बदला लेना चाहते थे. महिला के मुताबिक, घटना नौशेरा जिले के बबलू काले इलाके में 28 अगस्त को हुई. महिला का आरोप है कि चार लोगों ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उससे रेप किया. महिला पांच बच्चों की मां है और कई एंटी-पोलियो कैंपेन में हिस्सा ले चुकी है. महिला का दावा है कि चार नकाबपोश लोग उसके घर में दाखिल हुए और बंदूक की नोंक पर उससे गौंगरेप किया. इनमें से दो पुलिस की वर्दी में थे. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'डॉन' के मुताबिक, महिला ने 28 अगस्त को अकबरपुरा पुलिस स्टेशन में इस बाबत FIR भी दर्ज कराई थी. वह अब पाकिस्तान की पंजाब प्रदेश सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रही है. महिला का यह भी कहना है कि उसके घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा सिक्योरिटी ऑफिशियल अकसर उसे धमकी देता था कि एंटी पोलियो ड्रॉप पिलाना न छोड़ने पर उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. वह कहता था कि उसकी आमदनी का स्रोत नाजायज है क्योंकि वह यहूदियों से पैसा लेती है, इसलिए उसे ये काम छोड़ देना चाहिए. वह कहता था कि अगर वह रास्ते पर नहीं आई तो कुछ आतंकी आकर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. पाकिस्तान के कुछ इलाकों में कट्टरपंथी मानते हैं कि पोलियो वैक्सिनेशन ड्राइव जासूसी का जरिया है या मुसलमानों को नपुंसक बनाने की साजिश है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















