The Lallantop

हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 100 के पार, अधिकारी ने की पुष्टि

2 जुलाई के दिन हाथरस के रतिभानपुर में एक सत्संग कार्यक्रम चल रहा था. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई. लोग बाहर निकलने की कोशिश में दूसरों को कुचलते हुए निकल गए. इस अफरा-तफरी में फंस गए बच्चे और महिलाएं. मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है.

Advertisement
post-main-image
यूपी के हाथरस जिले में मंगलवार, 2 जुलाई को धार्मिक सत्संग में भगदड़ मच गई. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

यूपी के हाथरस जिले में मंगलवार, 2 जुलाई को धार्मिक सत्संग में भगदड़ मच गई. इस दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद यूपी के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. अलीगढ़ की एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अब तक 107 लोगों की मौत हो गई है. कई घायलों का इलाज जारी है. हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए अलीगढ़ कमिश्नर ने बताया,

“हाथरस में सत्संग के कार्यक्रम समापन के दौरान जो घटना हुई है… वह बहुत ही दुखदायक रहा है. अभी तक हमें जो सूचना मिली है… इसमें 107 लोगों के मरने की सूचना है. वहीं 18 घायल लोगों का इलाज चल रहा है. 18 में से 15 जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है. अभी तक 27 शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मृतकों के परिजनों के साथ जिला प्रशासन की टीम मिलकर उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है. मिट्टी गीली होने के कारण भगदड़ के दौरान एक दूसरे के ऊपर लोग गिरने लगे. इस वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ.”

Advertisement
कैसे हुई दुर्घटना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जुलाई के दिन हाथरस के रतिभानपुर में एक सत्संग कार्यक्रम चल रहा था. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई. लोग बाहर निकलने की कोशिश में दूसरों को कुचलते हुए निकल गए. इस अफरा-तफरी में फंस गए बच्चे और महिलाएं. मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- हाथरस हादसा: सत्संग कराने वाली समिति का प्रशासन पर गंभीर आरोप

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने ज़िला प्रशासन के अफ़सरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का फ़ौरन इलाज किया जाए. साथ ही मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री - लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह - और मुख्य सचिव भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

Advertisement

वीडियो: हाथरस गैंगरेप की घटना से चर्चा में आए पंकज धवरैय्या की पत्नी UP पंचायत का चुनाव लड़ेंगी!

Advertisement