हरियाणा में विपक्षी दलों कांग्रेस और INLD ने BJP-JJP की सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह असफल रही है. विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया,
नूह में हुई हिंसा पर विपक्ष ने BJP को घेरा, मोनू मानेसर का जिक्र कर क्या सुनाया?
INLD के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा, पहले से पता था कि आरोपी नूंह में पहुंचकर दंगा भड़का सकता है, तो पुलिस और प्रशासन ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किए?"


"BJP-JJP सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है. नूह में हुई हिंसा इस सरकार की असफलता का ही नतीजा है. सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझे और शांति कायम करने के लिए संवेदनशीलता के साथ हरसंभव प्रयास करें!"
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता उकसावे और अफवाहों पर पैनी नजर रखे. साथ ही प्रेम और भाईचारा बनाए रखने में एक दूसरे का सहयोग करे.
हरियाणा के मेवात में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद(VHP) और बजरंग दल की एक रैली के दौरान हिंसा भड़क गई. ये देर रात राज्य के दूसरे इलाकों में भी फैली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा में दो होमगार्ड्स की मौत हुई है. जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
इधर, INLD के नेता अभय सिंह चौटाला ने BJP पर देश और राज्य में लगातार सांप्रदायिक हिंसा भड़काकर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,
"पिछले दो दिनों से खबरें आ रही थीं कि नूह में दंगा हो सकता है. उसके बाद भी BJP सरकार जानबूझकर चुप क्यों बैठे रही?"
चौटाला ने आगे कहा कि एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वो ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होगा. उस पर राजस्थान के भरतपुर जिले में दो मुस्लिम लोगों का अपहरण कर हत्या करने का आरोप है. चौटाला ने कहा,
यात्रा में शामिल होने वाला था मोनू मानेसर"जब BJP सरकार को पहले से ही पता था कि आरोपी नूह में पहुंचकर दंगा भड़का सकता है, तो पुलिस और प्रशासन ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किए?"
चौटाला बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू मानेसर की तरफ इशारा कर रहे थे. दावा किया जा रहा है कि उसके वीडियो के बाद ही नूह में हिंसा भड़की. और वो ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने वाला था. उसने वीडियो जारी कर लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की थी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी BJP-JJP सरकार में कानून व्यवस्था विफल रहने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट किया,
"नूह, मेवात, मानेसर और गुरुग्राम से आ रही हिंसा, आगज़नी, तोड़फोड़ और दंगों की खबरें काफी चिंताजनक और दिल दहलाने वाली हैं. BJP-JJP सरकार ने प्रदेश को पहले जातीय दंगों की आग में धकेला था. अब धार्मिक दंगों की आग में हरियाणा का अमन चैन झुलसाया जा रहा है."
इसी ट्वीट में सुरजेवाला ने आगे कहा,
"हमारी मांग है कि दंगाई चाहे किसी भी धर्म या जाति से हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. खुद मुख्यमंत्री खट्टर को आगे बढ़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति बहाल करने का काम करना चाहिए."
सुरजेवाला ने लिखा कि CM को जानना चाहिए कि ये समय हाथ धर कर बैठने का नहीं है. CM सभी पक्षों से बात करें. शांति बहाल करें. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें और हालात समझ राजधर्म निभायें.
वीडियो: हरियाणा की महिलाओं ने राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी के साथ लंच किया, सोनिया गांधी से क्या पूछा?














