The Lallantop

#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल, हर्षवर्धन कपूर के खिलाफ ट्विटर पर ये ट्रेंड क्यों चला?

एक ट्वीट कर बैठे थे और लोग उन पर कूद पड़े.

Advertisement
post-main-image
फ़िल्म अभिनेता अनिल कपूर(बाएं) और उनके बेटे हर्ष वर्धन कपूर. (फ़ाइल फ़ोटो- आजतक)
अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. #अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल हैशटैग के साथ. हर्षवर्धन ने दिवाली के दिन एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि पटाखे फोड़ना पर्यावरण के लिए बेहद ख़तरनाक है और इससे उनके पालतू जानवर डरे हुए हैं. बस इतना लिखने की देर थी कि लोग अपने-अपने हथियार, मतलब ट्वीट लेकर हर्षवर्धन पर कूद पड़े. उन्हें एक से एक बातें सुनाई गईं. मीम्स की बाढ़ आ गई. हर्षवर्धन ने इन हमलों का जवाब देने की कोशिश की. लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. लेकिन ये ट्विटर है. यहां इतनी जल्दी खिंचाई बंद नहीं होती. लोगों ने हर्षवर्धन के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ले लिए और उनका इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने में लग गए.

क्या था ट्वीट?

हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में लिखा था,
"लोग अभी भी हर जगह पटाखे फोड़ रहे हैं. मेरे पालतू जानवर डरे हुए हैं. घर में सभी लोग असहज महसूस कर रहे हैं और वास्तव में ये पर्यावरण के लिए कई मायनों में खराब है. मैं इसी के चलते कभी भी सांस्कृतिक बंधनों में बंधा नहीं रहा हूं. कभी-कभी लोगों में समझ होना ज़रूरी है." Harsh Varrdhan Kapoor 1.pngहर्ष वर्धन कपूर के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
इसके बाद हर्षवर्धन की ट्रोलिंग शुरू हुई. कई लोगों ने उनकी बहन सोनम कपूर को भी ट्रोल किया. तो कुछ उनके पिता अनिल कपूर की एक पुरानी तस्वीर और वीडियो ले आए. इनमें बॉलीवुड के 'झकास' मैन पटाखे फोड़ते दिखे. ऐसे ही एक ट्वीट पर हर्षवर्धन ने जवाब दिया था. लिखा,
"ये 5 साल पहले था. इस साल हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया. हम अब और समझदार हैं. दिवाली मुबारक." Harsh Varrdhan Kapoorहर्ष वर्धन कपूर के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
दूसरी तरफ लोगों के हमले जारी रहे. एक यूज़र ने अनिल कपूर की फ़ोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "ढोंगी कहीं के." एक दूसरे यूज़र ने कहा,
"हर्ष आपके लिए ये सही मौक़ा है अपने परिवार के लोगों को कॉमन सेंस सिखाने का."
  आशुतोष नाम के एक यूज़र ने पूरे बॉलीवुड को ही निशाने पर लेते हुए लिखा.
"बॉलीवुड के लोग पान मसाले का विज्ञापन करते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार है. लेकिन हर कोई अपना ज्ञान त्योहारों पर ही देगा, क्योंकि ये ट्रेंडी लगता है."
इससे पहले हर्षवर्धन की बहन रिया कपूर ने सभी लोगों से दिवाली में पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया था. रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था,
“पटाखे फोड़ना न केवल पुरानी मानसिकता है, बल्कि घोर अज्ञानता, लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना भी है. इसे करना बंद करो."
बहरहाल, इस पूरे मामले पर अब तक अनिल कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
Advertisement