The Lallantop

हरिद्वार: बारात में दोस्त को नहीं ले गया तो उसने 50 लाख का मानहानि नोटिस भेज दिया, मजाक नहीं!

नोटिस भेजने वाले चंद्रशेखर का कहना है कि उसके दोस्त रवि की वजह से उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई और छवि खराब की गई.

Advertisement
post-main-image
बारात की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-आजतक)

जिगरी दोस्त की शादी में ना जाने पाने का दुख किसे नहीं होता. लेकिन हरिद्वार के एक युवक को दोस्त की शादी में ना जाने पर ऐसा गुस्सा आया कि उसने 50 लाख रुपए का नोटिस भेज दिया. वो भी अपने ही दोस्त को. फिल्मी कहानी जैसा लग रहा ये वास्तविक मामला हरिद्वार के देवनगर का है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कार्ड दिया, बारात में नहीं बुलाया

आजतक की खबर के मुताबिक बीती 23 जून को हरिद्वार के आराध्या कॉलोनी के निवासी रवि की शादी हुई. उसने अपनी शादी में आने के लिए अपने मित्र चंद्रशेखर को कार्ड भी दिया था. साथ ही कुछ और कार्ड्स भी दिए और एक लिस्ट. रिश्तेदारों को बांटने के लिए. कार्ड देते समय रवि ने चंद्रशेखर को बताया कि 23 जून की शाम 5 बजे शादी में चलना है. जहां से साथ जाना था वो जगह भी उसने बता दी थी. चंद्रशेखर अपने यार की शादी में जाने के लिए निर्धारित समय से पहले असेंबलिंग पॉइंट पर पहुंच भी गया था. लेकिन दूल्हे राजा को बारात निकालने की इतनी जल्दी थी कि वो और भी जल्दी वहां से बारात लेकर चला गया. 

उधर चंद्रशेखर असेंबलिंग पॉइंट पर दूसरे रिश्तेदारों के साथ इंतजार करता रहा. बारात का कुछ अता-पता ना चलने पर उसने रवि को फोन मिलाया. दूसरे रिश्तेदारों ने भी फोन किया. सारा माजरा बताया. लेकिन दूल्हे रवि ने जो जवाब दिया उसने चंद्रशेखर का मूड खराब कर दिया. खबर के मुताबिक रवि ने अपनी गलती मानने के बजाय कहा कि वो तो बारात लेकर जा चुका है और वहां बचे लोग अब वापस चले जाएं. इस पर मौके पर खड़े बारातियों ने शादी के कार्ड बांटने वाले दोस्त चंद्रशेखर को जमकर खरी-खोटी सुनाई. यही बात चंद्रशेखर के दिल पर लग गई. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर का कहना है कि रवि की वजह से उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उसने अपने वकील अरुण भदौरिया से संपर्क किया और सलाह करके रवि को नोटिस भेजकर 3 दिन के भीतर माफी मांगने और हर्जाने के तौर पर 50 लाख रुपए देने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा देगा.

चंद्रशेखर का कहना है कि उसके कहने पर जो लोग शादी में जाने के लिए आए हुए थे, उन सभी को बहुत दुख पहुंचा था. लेकिन रवि की वजह से उन्होंने उसे (चंद्रशेखर) अत्यधिक मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई. उसकी छवि को खराब किया. चंद्रशेखर का आरोप है कि रवि ने जानबूझकर उसकी मानहानि की है.

Advertisement
Advertisement