The Lallantop

JNU बवाल पर हाफिज सईद ने रिलीज किया वीडियो

मुंबई हमलों का गुनहगार बोला, वो ट्विटर अकाउंट फर्जी है. मैंने नहीं किया कोई ट्वीट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हाफिज सईद ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसे इत्ती फुटेज मिलेगी. तभी तो उसने खुद वीडियो जारी किया है. ये बताने के लिए कि उसने JNU में कश्मीरी स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट उसके इशारे पर नहीं हुआ. JNU की पॉलिटिक्स में वो अभी तक शामिल भले न रहा हो. लेकिन अब हो गया है. ये वीडियो देखो. हाफिज सईद  ने अपना इंटरव्यू अपलोड किया है यूट्यूब पर. कहा कि उसको जब JNU का मामला पूरा पता चला तो बड़ा अजीब महसूस हुआ. अफसोस हुआ कि इंडिया के होम मिनिस्टर ने मेरा नाम ले लिया उस इवेंट के लिए. कश्मीर की आजादी को इंडिया किस तरह देखता है. उसके बारे में दुनिया को गुमराह कर रहा है. कश्मीर और JNU के बारे में बताते हुए पास्ट में पहुंच गया. ंमुंबई अटैक्स पर सफाई दी. इंडिया को सलाह दी. कश्मीर की बात सुनने के लिए. आगे वीडियो देखो. https://www.youtube.com/watch?v=2nuCeSsKdJY लेकिन सरकार को इस बकैती से कोई फर्क नहीं पड़ता. बहुत लोग हाफिज सईद को क्लेम कर रहे हैं. वीडियो आने के बाद गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू का बयान आया है. कहा कि सरकार के पास आतंकवादियों और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन के संबंध के सबूत हैं. पक्का स्टूडेंट्स को हाफिज का समर्थन मिला था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement