हेडेन जन्म से लड़का नहीं था, वो एक लड़की पैदा हुए थे. उनका नाम पेज था. वो तीन साल से कानूनी तौर पर पुरुष की तरह रह रहे हैं. हेडेन मेल हार्मोन्स ले रहे थे जिस कारण उनकी हल्की-हल्की दाढ़ी आ गई और आवाज़ भी भारी हो गई. सेक्स चेंज के लिए सर्जरी और बाकी सब काम मिलाकर तकरीबन 25 लाख रुपए लगते हैं.सितंबर में हेडन एक स्पर्म डोनर की वजह से प्रेगनेंट हुए. उन्हें ये स्पर्म डोनर फेसबुक की मदद से मिला. एक आदमी उनके घर आया, एक पॉट में स्पर्म दिए लेकिन बिना पैसे लिए और नाम बताए वहां से चला गया. सीरींज की मदद से हेडन ने ये स्पर्म कंसीव कर लिए. इसके दो हफ्ते बाद हेडन ने चेक किया तो वो प्रेगनेंट हो चुके थे.
लेकिन हेडन एक बच्चा करने के लिए भी बहुत बेताब थे. वो पूरी तरह से पुरुष में तब्दील होते उससे पहले उन्होंने नेशनल हेल्थ सर्विस से मांग की कि उनके एग्ज़ को फ्रीज़ कर दिया जाए, जिससे वो बाद में अगर बच्चे पैदा करना चाहें तो कर सकें. इसमें कुछ 3 लाख 33 हज़ार का खर्चा होता. लेकिन नेशनल हेल्थ सर्विस वालों ने उनकी मदद करने से मना कर दिया.

प्रेगनेंट हेडन
हेडन अपनी बेटी के साथ बहुत खुश हैं, वो कहते हैं ट्रिनिटी उनकी ज़िंदगी में एक एंजल की तरह आई है. लेकिन ये उनके लिए एक मिक्सड फीलिंग है. वो कहते हैं, 'मैं अब जाकर वो बनने लगा था, जो मैं असल में हूं, मैं फीज़िकली भी पुरुष बनने लगा था. लेकिन अब लग रहा है कि मेरा शरीर फिर से उल्टी दिशा में जा रहा है.'
हेडन की मां ने भी एक महीने पहले एक लड़के को जन्म दिया है. हेडन पहले कपड़ों की दुकान में काम करते थे. अब जैसे ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएगी, वो फिर कोई काम खोजेंगे.
उन्होंने 'द सन' को दिए एक इंटर्व्यू में बताया, 'मैं चाहता हूं मेरी बेटी को दुनिया की हर खुशी मिले. मैं बहुत सारे पैसे बचा कर उसे प्राइवेट स्कूल भेजुंगा.' अब हेडन अपना पूरा ट्रांज़िशन करवा लेंगे.2008 में अमेरिका के थोमस बेटी ऐसे पहले पुरुष बने थे, जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया था. वो भी लड़की ही पैदा हुए थे. लेकिन उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ था, इसलिए वो कंसीव कर पाए. अब उनके तीन बच्चे हैं.

थोमस बेटी
थोमस का हेडन के बारे में कहना है, 'मैं दुनिया का पहला प्रेगनेंट पुरुष था, इस बात ने मेरी नौकरी छीन ली थी, खाने के लिए भी पैसे नहीं थे. मेरा खुद का परिवार मुझसे घिन करता था. हेडन को इन सबके के लिए तैयार रहना पड़ेगा. उनके लिए ये और मुश्किल होगा क्योंकि वो महज़ 21 साल के हैं और सहारा देने के लिए कोई पार्टनर भी नहीं है.'
ये भी पढ़ें:
























