The Lallantop

दादी ने अपने 14 महीने के पोते को इतनी जगहों पर काटा, मौत हो गई

Gujarat News: SP हिमकर सिंह ने बताया कि बच्चा अपनी बहन के साथ खेलते वक्त अचानक जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे की दादी ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन बच्चा रोता रहा... फिर ये बात छिपाई भी गई, लेकिन पुलिस ने सब पता लगा लिया!

Advertisement
post-main-image
आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

गुजरात के अमरेली जिले में 50 साल की एक महिला पर अपने पोते की हत्या का आरोप लगा है (Gujarat Woman Killed Grandson). पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपने 14 महीने के पोते के रोने से परेशान होकर उसे दांतों से काटा और फिर बुरी तरह पीटा भी. जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई. आरोपी महिला की पहचान कुलसन सैय्यद के तौर पर हुई है. महिला के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जिले के राजस्थली गांव का है. अमरेली के SP हिमकर सिंह ने बताया कि 03 सितंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे बच्चा अपनी बहन के साथ खेलते वक्त अचानक जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे की दादी ने उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन बच्चा रोता रहा. आरोप है कि कुलसन ने गुस्से में आकर अपने पोते के गाल, माथे, हाथ और पैर पर काटा और थप्पड़ मारे.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता बच्चे को अमरेली सिविल अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी. बच्चे के दाहिने गाल, आंख, माथे, हाथ और पैर पर काटने के निशान थे. उसके मुंह, जांघों और हाथों पर भी गंभीर चोट के निशान थे. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement

बच्चे के दादा हुसैन सैय्यद के बयान के आधार पर 04 सितंबर को अमरेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया. हालांकि जांच के दौरान पुलिस को बच्चे पर हमले की बात पता चली. इसके बाद पुलिस उप-निरीक्षक लभुभाई सोधातर ने हत्या के मामले में शिकायत दर्ज की.

लभुभाई सोधातर ने कहा कि बच्चे के शरीर पर काटने के और अन्य चोटों के निशान थे इसलिए शव को डॉक्टरों के एक पैनल ने भावनगर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूछताछ के दौरान बच्चे के घरवालों ने पुलिस को बताया कि कुलसन ने अपने पोते को काटा और पीटा था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: मदरसे में छुट्टी हो जाए इसलिए 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी! तीन छात्र गिरफ्तार

Advertisement

अमरेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रभारी एमजे बारोट ने बताया कि कुलसन सैय्यद पर हत्या का मामला दर्ज कर 04 सितंबर की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया. 

वीडियो: बिहार: नाबालिग को घर में घुस कर अगवा किया, अगले दिन दरिंदगी और हत्या कर शव फेंका?

Advertisement