The Lallantop

गुजरात: घरवालों के सामने लड़की का गला रेत दिया, कोर्ट ने फांसी पर चढ़ाने का हुक्म दिया!

लड़की का पीछा करने के बाद गला रेतकर मारने वाला फेनिल पंकज गोयाणी

Advertisement
post-main-image
फेनिल पंकज गोयाणी और ग्रीष्मा (तस्वीर: आजतक)

गुजरात के सूरत में ग्रीष्मा वेकरिया की हत्या का मामला. ग्रीष्मा के परिवार की आंखों के सामने और सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक लड़के ने ग्रीष्मा की हत्या कर दी थी. कत्ल करने वाले का नाम, फेनिल पंकज गोयाणी, जो करीब एक साल से ग्रीष्मा को परेशान कर रहा था. इस मर्डर केस में सूरत की कोर्ट ने 70 दिनों के ट्रायल में फेनिल को फांसी की सजा सुनाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सरेआम गला रेत दिया!

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना करीब तीन महीने पहले की है. 12 फरवरी 2022 की शाम करीब 6 बजे  20 साल के फेनिल पंकज गोयाणी ने 21 साल की ग्रीष्मा को पकड़ लिया था. उसने एक धारदार चाकू उसके गले पर रखा था. ये सब कुछ ग्रीष्मा के घर के नज़दीक ही हो रहा था. ग्रीष्मा का भाई और चाचा उसे बचाने भी आए, लेकिन उन्हें फेनिल ने घायल कर दिया. इसके बाद उसने ग्रीष्मा का भी गला रेत दिया और लोग बस देखते रह गए. दिल दहलाने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

आजतक से जुड़े सौरभ वक्तानिया के मुताबिक, ग्रीष्मा की हत्या के बाद फेनिल ने सुसाइड की कोशिश की थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. 10 दिनों से भी कम समय में पुलिस ने मामले में 2500 से अधिक पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. इस मामले में 190 गवाहों के बयान लिए गए.

Advertisement

एक साल से परेशान कर रहा था

हत्या करने वाला फेनिल गोयाणी और मृतका ग्रीष्मा वेकरिया स्कूल समय से साथ पढ़ते थे. वे दोनों एक ही कॉलेज में भी थे. कॉमर्स की पढ़ाई कर रही ग्रीष्मा को फेनिल एक साल से लगातार परेशान कर रहा था. ग्रीष्मा जहां जाती थी, वो उसका पीछा करता था. सोशल मीडिया और व्हाट्सअप मैसेज के जरिए वो उसे परेशान करता था. ग्रीष्मा के परिवार ने भी फेनिल को उससे दूर रहने की चेतावनी थी. लेकिन वो नहीं माना.

Advertisement
Advertisement