The Lallantop

गुजरात में गणपति की मूर्ति खंडित करने के आरोपी मौलाना के पास से मिले 'हथियार'

Gujarat के Kutch में कथित तौर पर गणेश की मूर्ति खंडित करने के आरोपी मौलाना के मदरसे से पुलिस ने तीन तेज हथियार बरामद किए हैं. हथियार बरामद करने के बाद पुलिस मदरसे में हथियार रखने के कारणों की जांच में जुट गई है.

Advertisement
post-main-image
गुजरात पुलिस ने मौलाना के पास से धारदार हथियार बरामद किया है. (इंडिया टुडे)

गुजरात के कच्छ (Gujarat Kutch) में कथित तौर पर भगवान गणेश की मूर्ति (Ganesh Idol Vandalisation) खंडित करने के आरोप में एक मौलाना सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मौलाना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मदरसे की जांच की. जिसमें तीन तेज हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने हथियारों को जब्त कर लिया है. और मदरसे में हथियार रखने के कारणों की जांच में जुट गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, 10 सितंबर को गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा तालुका के कोटडा-जादोदर गांव में कथित तौर पर गणपति की मूर्ति खंडित कर दी गई थी. और गांव के मंदिर पर दूसरे धर्म का झंडा लगा दिया गया था. पुलिस ने इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें एक मौलाना और तीन नाबालिग सहित 8 लोग शामिल थे. पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान आरोपी मौलाना के रहने की जगह और मदरसे से तीन ‘तीक्ष्ण हथियार’ मिले हैं.

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि ये घटना 10 सितंबर को नखत्राणा तालुका के कोटडा-जोदोदर गांव में हुई. जिसके बाद देर रात नखत्राणा पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई. सागर बागमार ने आगे बताया, 

Advertisement

पत्थरबाजी के कारण एक पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ लोगों ने पास के एक मंदिर पर अपना धार्मिक झंडा लगा दिया था.

सागर बागमार के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है. और गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. उन्होंने लोगों से अफवाह फैलाने से बचने का अनुरोध किया. साथ ही कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले वीडियो को शेयर करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

ये भी पढ़ें - सूरत गणेश पंडाल पत्थरबाजी: पुलिस ने 28 लोग गिरफ्तार किए, नाम भी बताए

Advertisement

इससे पहले गुजरात के सूरत के सैयदपुरा मोहल्ले में 8 सितंबर की रात कथित तौर पर कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया था. पथराव करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम भी बताए हैं. कई आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर भी चलवाया गया है.

वीडियो: सूरत में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल पर पथराव, लोगों ने घेरा पुलिस थाना

Advertisement