रिलायंस जियो के बारे में अभी तक आपने बहुत कुछ पढ़ा है. सिम का जुगाड़ करने से लेकर इसकी स्पीड बढ़ाने तक, ढेर सारी इंट्रेस्टिंग चीजें. लेकिन भइया अब जो हम बताने जा रहे हैं, उससे इंट्रेस्टिंग खबर पूरे मार्केट में कोई और नहीं है.
जियो का असली मजा दिल्ली-यूपी वाले नहीं, कहीं और के लोग उठा रहे हैं
रिलायंस जियो के यूजर्स की तादाद लगभग ढाई करोड़ हो गई है.

देखो जब भी इंटरनेट यूज करने या किसी नई सर्विस का यूज करने की बात आती है, तो इस मामले में दिल्ली और मुंबई जैसे शहर एक नंबर पर रहते हैं. यहां बड़ी आधुनिक जनता रहती है. एकदम पढ़ी-लिखी टाइप्स. तो हर नई चीज का सदुपयोग करना उन्हें बड़े अच्छे से आता है. ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में भी इन शहरों का नंबर काफी ऊपर है, लेकिन जियो के मामले में ये कहानी उल्टी हो गई है.
सितंबर में लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद जियो ने बताया था कि इसके पास 1 करोड़ 60 लाख यूजर्स हो गए हैं. फ्री का माल था, तो जनता टूट पड़ी. अब जियो ने जो नए आंकड़े जारी किए हैं, उनसे पता चला है कि इसके पास 2 करोड़ 40 लाख से ऊपर यूजर्स हो गए हैं. और सबसे इंट्रेस्टिंग बात ये है कि सबसे ज्यादा जियो यूजर्स दिल्ली, मुंबई या यूपी में नहीं, बल्कि गुजरात और तेलंगाना में हैं. जियो यूजर्स के मामले में ये दोनों स्टेट पहले और दूसरे नंबर पर हैं.
ये फैक्ट इसलिए भी इंट्रेस्टिंग है, क्योंकि आबादी के मामले में यूपी पहले नंबर है, जबकि गुजरात नवें और तेलंगाना 12वें नंबर पर है. दिल्ली और मुंबई में भी शहर के क्षेत्रफल के मुकाबले काफी ज्यादा आबादी है. तो अंदाजा यही था कि इन्हीं जगहों के लोग जियो को हौंककर यूज कर रहे होंगे, लेकिन अब पता चला कि सबसे ज्यादा मजा तो गुजरात और तेलंगाना वाले उठा रहे हैं.
जियो ने जो आंकड़े दिए हैं, उनके हिसाब से गुजरात में 15 लाख से ऊपर और तेलंगाना में 12 लाख से ज्यादा लोग जियो यूज कर रहे हैं. 7 लाख यूजर्स के साथ दिल्ली-NCR पांचवे नंबर पर है और यूपी तो टॉप-8 में ही नहीं है. अभी पिछले दिनों जियो ने बताया था कि इसका टारगेट 100 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने का है और इसके लिए कंपनी अपने फ्री डेटा और कॉलिंग वाले ऑफर को बढ़ा भी सकती है.
खैर, जियो कितने भी यूजर्स बना ले, अगर इसकी सर्विस सुधर जाती है, तो असल फायदा तो यूजर्स का ही होगा.
ये भी पढ़ें: फ्री जियो 3 महीना बढ़ाओ या 6 महीना, ये 5 चीजें ठीक हुए बिना मैं एक पैसा नहीं दूंगा इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़










