The Lallantop

पेप्सी, कोक पीने वाले प्रिय प्यासे लोगों, सावधान हो जाइए

बाद में मत कहना, हमने बताया नहीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पेप्सी कोला पीने वाले प्यासा मुंह खोलने से पहले आंख और कान खोल लें. दारू का पीएच लेवल कम करने के लिए पेप्सी कोला वाले भी ध्यान दें. ये जो तमाम सॉफ्ट ड्रिंक हैं न. ये सब बहुत ज्यादा जहरीली हैं. ऐसा हम नहीं, बड़े और कठिन नामों वाली लैब कह रही हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने सॉफ्ट ड्रिंक्स की जांच की है. जांच में ये सॉफ्ट ड्रिंक्स जहरीली पाई गई हैं.  पेप्सी, कोका कोला, माइंटेन ड्यू, स्प्राइट और 7 अप  जांच के लपेटे में हैं. टेस्ट में पता चला है कि कोका कोला और पेप्सिको जैसी कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक्स एंटीमोनी, लीड, क्रोमियम, कैडमियम और कम्पाउंड डीईएचपी जैसे जहरीले एलिमेंट्स से भरी हुई होती हैं. बता दें कि 7 अप और माउंटेन ड्यू पेप्सिको कंपनी के प्रोडक्ट हैं. वहीं स्प्राइट कोका कोला कंपनी का माल है.
DTAB ने इसी साल फरवरी-मार्च में इन कोल्ड्रिंक्स के सैंपल कलेक्ट किए थे.  टेस्ट के लिए ‘ऑल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ’ (AIIHPH) कोलकाता भेज दिया था. सूत्रों के मुताबिक, AIIHPH ने DTAB के चेयरमैन जगदीश प्रसाद को टेस्ट के रिजल्ट हैंडओवर किए गए हैं. इससे पहले भी AIIHPH ने कई हेल्दी सपलिमेंट्स की भी जांच की है. और उनमें भी हार्मफुट मेटल्स होने की बात कही है.
अच्छा तो बच्चो बताओ. इल्जाम के बाद कौन आता है? जी सफाई पेश करने वाले! हां तो यहां भी सफाई पेश की गई है.  इस मसले पर पेप्सिको इंडिया के स्पोकपर्सन ने बताया, 'हमें अभी तक ड्रिंक्स के हुए टेस्ट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. जबतक रिपोर्टेस मिल नहीं जाती, हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. हम अपने जितने भी प्रोडक्ट बनाते हैं वो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स के नियमों के अंदर ही होते हैं. इसी के तहत हम हेवी मेटल्स का यूज करते हैं.' पेप्सिको ने तो रिपोर्ट न मिलने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया, पर कोका कोला ने तो कुछ भी बोलने से ही मना कर दिया है. ठंडा मतलब सिर्फ कोका कोला ही नहीं होता. जब जवाब देते नहीं बनता, जब शरीर का जो तापमान होता है वो भी ठंडा ही कहलाता है. इसलिए आप लोग भी अब जरा अलर्ट हो जाइए. अपने स्टार्स, खिलाड़ियों के ऐड में दिखभर जाने से फैसला मत लीजिए.
  ये भी पढ़ें...

नैन्डोज चिकेन का ऐड: कूल्हे हैं, जांघें हैं, स्तन हैं, लेकिन औरत गायब है

Advertisement

दस पाकिस्तानी ऐड जिनको देखकर आपके पेट के पुर्जे खुल जाएंगे

कोहली क्रिकेटर से कव्वाल बन गए

Advertisement

 

   

Advertisement
Advertisement