The Lallantop

70 साल के आदमी ने 28 साल की अपनी बहू से शादी की, तस्वीरें वायरल हो गईं!

दोनों ने आपसी रज़ामंदी से ही शादी की

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में 70 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 28 साल की बहू से शादी कर ली. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुईं. और, अब ये ख़बर भी बन गई है. इस शादी की खूब चर्चा हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला गोरखपुर के बड़हलगंज थाना इलाक़े का है. छपिया उमराव गांव के रहने वाले हैं कैलाश यादव. बड़हलगंज थाने के चौकीदार हैं. उन्होंने अपनी बहू पूजा से शादी कर ली है. कैलाश 70 साल के हैं और पूजा 28 की. जोड़े में 42 साल का फ़र्क़ है, इसलिए जिसने सुना वो अचंभित हो गया.

कैलाश की पत्नी की मौत 12 साल पहले ही हो चुकी है. उनके चार बच्चे हैं. उसमें तीसरे नंबर के लड़के की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी. मृत्यु के बाद उसकी पत्नी पूजा उसी घर में रहती थी. और, फिर कैलाश ने ही उससे शादी कर ली. रिपोर्ट में ये बात है कि दोनों ने आपसी रज़ामंदी से ही शादी की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 24 साल से मां एक ही थाली में खाना खाती थी, निधन के बाद थाली का राज़ खुला, वो थाली...

इसी रिपोर्ट में ये बात भी है कि बेटे की मौत के बाद कैलाश ने बहू की शादी कहीं और करवा दी थी. लेकिन, वहां कुछ समस्याएं थीं, जिसकी वजह से पूजा वापस आ गई. लौटकर अपने पहले ससुराल ही आ गई. इसके बाद पूजा के भविष्य को देखते हुए कैलाश ने उससे शादी की.

ये बात पुलिस तक भी पहुंची. थाना प्रभारी बड़हलगंज ने बताया कि उन्हें भी इस शादी की जानकारी वायरल हो रही तस्वीरों से ही हुई. इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्‍होंने कहा कि ये दो लोगों का आपसी मामला है. अगर कोई शिकायत होगी तो पुलिस जांच कर सकती है.

Advertisement

वीडियो: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वालों को क्यों नाप रही पुलिस? जुर्माना इतना कि मोबाइल उठाने में हाथ कांपे

Advertisement