मोदी को क्रिमिनल दिखाया? अब वकील सर्च करो गूगल
गूगल पर टाइप करो 'टॉप 10 क्रिमिनल्स'. वो मोदी की फोटू दिखाता है. इसकी कीमत तो चुकानी होगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
गूगल देवता हैं न. अरे देवता ही हैं. आदमी अपनी हर मुसीबत का हल वहीं सर्च करता है. वो खुद मुसीबत में है. इलाहाबाद जिला कोर्ट ने गूगल के इंडिया हेड और इसके मालिक के खिलाफ नोटिस जारी करने का ऑर्डर दिया है. क्या है कि गूगल पर 'टॉप 10 क्रिमिनल' लिख कर सर्च करो तो सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो आती है. साथ में और क्रिमिनल्स की भी आती है. इलाहाबाद के वकील सुशील मिश्रा बीजेपी नेता भी हैं. उन्होंने जिला जज के यहां रिवीजन दाखिल कर दिया है. इसके पहले भी शिकायत की थी नवंबर 2015 में. उसे खारिज कर दिया गया. इस बार अर्जी स्वीकार कर ली कोर्ट ने. और आदेश दिया कि गूगल के इंडिया हेड राजन आनंदन और CEO, वो भी यहीं से हैं. सुंदर पिचाई. उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















