The Lallantop

Gonda Rail Accident से पहले धमाका? ड्राइवर का चौंकाने वाला बयान

Chandigarh-Dibrugarh Express हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट त्रिभुवन का बयान सामने आया है. उन्होंने हादसे से पहले धमाका सुनाई देने की बात कही है. उनके बयान के बाद इन पहलुओं की भी जांच करने की बात कही गई है.

Advertisement
post-main-image
रेल हादसा की तस्वीर. (आजतक)

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में एक नया मोड़ आया है. ट्रेन के ड्राइवर ने दावा किया है कि हादसे से पहले उन्हें एक जोरदार धमाका सुनाई दिया. जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि यूपी के डीजीपी ने प्रशांत कुमार ने इससे इनकार किया है. उनका कहना है कि हादसे से पहले कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है. कई लोग घायल हुए हैं. यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि हादसे में 2 लोगोें की मौत और 29 लोगों घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

Advertisement

हादसे के बाद लोको पायलट त्रिभुवन का बयान सामने आया है. उन्होंने हादसे से पहले धमाका सुनाई देने की बात कही है. उनके बयान के बाद इन पहलुओं की भी जांच करने की बात कही गई है. इंडिया टुडे को रेलवे के सूत्रों ने बताया है कि ट्रैक की तोड़फोड़ के एंगल से भी जांच की जाएगी.

वहीं 

गोंडा रेल हादसा 

ये रेल हादसा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ है. गोरखपुर से होते हुए चंढ़ीगढ़ से असम जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh Dibrugarh Express Accident) के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. दोपहर को करीब ढाई बजे गोंडा से कोई 20 किलोमीटर दूर हादसा हुआ.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दो डिब्बे पूरी तरह से ट्रेन से उतर गए. पटरियां भी उखड़ गईं. इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है. 10 से ज्यादा ट्रेन के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं.

इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नज़र बनाए हुए हैं. हिमंता ने कहा है कि उन्हें घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. 

इस हादसे के बाद सरकार की तरफ से मुआवजे का एलान भी किया गया. रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख और चोटिल लोगों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है.

वीडियो: ड्राइवर ने समय रहते दिखाई समझदारी, नहीं तो बिहार में बड़ा रेल हादसा हो सकता था!

Advertisement