The Lallantop

इंसानियत गयी तेल लेने - कुत्ता मारो, सोना लूटो!

तिरुवनंतपुरम में आया नया शिगूफ़ा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
धनतेरस अभी निकली है. दीवाली अभी खतम हुई है. अगर लक्ष्मी चाहिए तो पूजा-पाठ छोड़ केरल में तिरुवनंतपुरम पहुंचिए. सेंट थॉमस कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स के असोसियेशन ने एक अजीब-ओ-गरीब स्कीम निकाली है.  कुत्ता मारो, सोना जीतो स्कीम. नगर पालिका के वर्कर्स को कुत्ते मारने पर प्राइज़ दिया जाएगा. जो सबसे ज़्यादा कुत्ते मारेगा, सोने का सिक्का उसका होगा. पिछले कुछ दिनों में शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. हाल ही में केरल की सड़कों पर जुलूस निकाला गया था, जिसमें मरे हुए कुत्तों को लटकाकर शो ऑफ किया गया था. अब ये क्यूं किया गया था, आज तक समझ में नहीं आया था. कुत्तों को वॉर्निंग देने का ये तरीका तो नहीं हो सकता. बाकी, इंसानों को ऐसा दिखाकर क्या ही मिलता? https://www.youtube.com/watch?v=ArdHw_CAWC4 अब हुआ ये है कि तिरुवनंतपुरम में ये नयी घोषणा हुई है. कुछ दिन पहले ही एक 90 साल के आदमी को कुत्तों के एक झुंड ने काट कर मार दिया था. पिछले कुछ दिनों में कुल 4 लोगों की मौत कुत्तों की वजह से हो चुकी है. जबकि 100 से ऊपर लोग घायल हुए हैं. इससे निपटने के लिए स्टूडेंट यूनियन ने कुत्तों के साथ जैसे को तैसा करने की ठानी. कोई आश्चर्य न होगा कि कल को ये लोग वहां कुत्ते के भौंकने पर खुद भी उन पर भौंकने लगें. या उनके काटने पर उन्हें ही काट खायें. सेंट थॉमस कॉलेज की इस स्टूडेंट असोसिएशन ने बताया कि सबसे ज़्यादा कुत्ते मारने वाले पंचायत के हेड और म्यूनिसिपलटी के हेड को सोने के सिक्के का इनाम दिया जायेगा. इससे पहले केरल के ही एक इंडस्ट्रियलिस्ट ने कुत्ते मारने पर नकद इंसेंटिव देने की भी बात की थी. स्टूडेंट असोसिएशन का कहना है कि प्रदेश की सरकार किसी भी तरह से काम नहीं कर रही है. ऐसे में वो चाहती है कि लोकल लोगों की मदद से ही कुत्तों से छुटकारा मिले.    

Advertisement
Advertisement