The Lallantop

राहुल गांधी ने कहा-'नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी की विचारधारा एक ही है'

राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में CAA के ख़िलाफ़ कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली की.

Advertisement
post-main-image
केरल के वायनाड में राहुल गांधी 'संविधान बचाओ' प्रोटेस्ट मार्च को लीड भी किया. फोटो: Twitter@INCIndia
केरल का वायनाड. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सीट. यहां के कालपेट्टा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली.' इसमें राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को एक बताया. ANI के मुताबिक, SKMJ स्कूल में राहुल गांधी ने कहा, 'नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी की विचारधारा एक ही है. मोदी में ये कहने की हिम्मत नहीं है कि वो नाथूराम गोडसे को मानते हैं.' राहुल गांधी ने यहां प्रोटेस्ट मार्च को लीड भी किया. राहुल गांधी ने कहा,
नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा क्योंकि उसे ख़ुद पर विश्वास नहीं था. उसने किसी से प्रेम नहीं किया. उसे किसी की परवाह नहीं थी. किसी पर उसने विश्वास नहीं किया. ऐसा ही हमारे प्रधानमंत्री के साथ है. वह सिर्फ ख़ुद से प्यार करते हैं. सिर्फ ख़ुद पर विश्वास करते हैं.
राहुल गांधी ने आगे कहा,
नरेंद्र मोदी ने क्या किया है? आज आप किसी भी देश में जाते हैं और आप उनसे पूछते हैं कि वे भारत के बारे में क्या सोचते हैं, तो वे कहते हैं कि भारत ने अपना मार्ग खो दिया है. जिस तरह हमने नाथूराम गोडसे की विचारधारा से लड़ाई लड़ी, ठीक उसी तरह हम मोदी की विचारधारा से लड़ेंगे. हम जीतने जा रहे हैं.
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा,
गोडसे ने कई बार गांधी जी को मारने की कोशिश की और आज के दिन वो इसमें सफल हो गया. वह गांधी से नफरत करता था क्योंकि गांधी सत्य की खोज करते थे. आप कितने शक्तिशाली हैं, आप कौन हैं, इसमें गांधी की कोई रुचि नहीं थी. वो सत्य को खोजने में रुचि रखते थे. जिस तरह उन्होंने कहा 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग', उसी तरह उन्होंने हमें संविधान का मार्ग दिखाया. कल्पना कीजिए कि उन्होंने क्या महान कार्य किया. 
बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल ने कहा,
दूसरे देश कह रहे हैं कि भारत ने अपना रास्ता खो दिया है. भारत कभी ये दिखाता था कि कैसे महान देश व्यवहार करते हैं. भारत में अलग-अलग संस्कृतियां हैं, धर्म हैं. सब धर्मों का एक ही मकसद है. आज लोग कह रहे हैं भारत खुद से लड़ाई लड़ रहा है. लोगों का कहना है कि कलबुर्गी और गौरी लंकेश जैसे लोगों को गोली मार दी जाती है. हर दिन महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. अर्थव्यवस्था जो 9.5 फीसदी से बढ़ रही थी, अब मात्र 2.5 फीसदी से बढ़ रही है.
उन्होंने आरोप लगाया,
मोदी सिर्फ अपने दोस्तों की सुरक्षा कर रहे हैं. अडानी को देश के सभी बंदरगाहों, हवाई अड्डे दे दिए गए. अब वे उसे रेलवे, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, इन सभी कंपनियों को देने की सोच रहे हैं.
NRC, NPR पर राहुल गांधी ने कहा,
मोदी पाकिस्तान के बारे में चाहे जितनी भी बात करें, युवाओं को रोजगार नहीं मिलने वाला है. एनआरसी, सीएए, कश्मीर के हालात, असम को जलाने से कुछ नहीं मिलेगा इसलिए हमें अपने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तानियों को यह साबित करना पड़ रहा है कि वे भारतीय हैं. नरेंद्र मोदी कौन होते हैं यह निर्धारित करने वाले कि मैं भारतीय हूं. उन्हें यह लाइसेंस किसने दिया है कि वे निर्णय करें कि कौन भारतीय है या कौन नहीं है? मैं जानता हूं कि मैं भारतीय हूं. मुझे यह किसी को साबित करने की ज़रूरत नहीं है. इससे पहले CAA के ख़िलाफ़ 28 जनवरी को राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित किया था.
रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस को लेकर कई बातें कह डालीं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement