The Lallantop

ह्यूमन ट्रैफिकिंग और रेप के आरोपों से घिरे विधायक का सरेंडर

सेंट क्रूज से विधायक हैं, बबुश मोनसराटे, अपने ही स्टोर में काम करने वाली नाबालिग से रेप का केस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नॉर्थ गोवा में सेंट क्रूज से विधायक हैं. नाम बबुश मोनसराटे. उन पर एक नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने उन पर आईपीसी की धाराएं लगाईं हैं. ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धारा भी लगी है. साथ में गोवा चिल्ड्रन एक्ट और पोक्सो के अंडर भी चार्ज लगे हैं. जिस लड़की का रेप करने के आरोप लगे हैं वो नेपाल से से है. मामला पंजिम पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ. मोनसराटे ने दोपहर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. विधायक ने जो कहा उसके हिसाब से वो तो सोलह साल की बच्ची है. उसके घर वालों ने कहा तो मैने उसे अपने स्टोर में काम दिया था. दो हफ्ते के अंदर 4 हजार रुपये गायब हुए तो मैने उसे निकाल दिया इसीलिए मुझे फंसाया जा रहा है. जबकि लड़की का कहना है उसे नेपाल में उसकी सौतेली मां और एक 'आंटी' ने बेच दिया था. यहां मोनसराटे ने उसे बंगले में लाकर उसके साथ रेप किया.  उसकी ड्रिंक में नशा मिला दिया गया था, सुबह जब वो उठी तो खून में डूबी थी और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. पहले मोनसराटे कांग्रेस के विधायक हुए करते थे.  2010 में मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे ने कैबिनेट से निकाल दिया था. वजह ये कि ऐसा डेवलपमेंट प्लान लाए थे जिससे फायदा सिर्फ भू-माफियाओं को हो रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement