The Lallantop

मैच के समय स्टेडियम में सो रही थी, फेमस हो गई

ट्विटर पर तो कुछ लड़कों का दिल भी गया है इनपर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फिरोज शाह कोटला मैदान में बीते बुधवार इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच चल रहा था. पहली इनिंग्स चल रही थीं. मैच भिड़ा हुआ था. स्टेडियम में बैठे लोगों की निगाहें पिच पर थीं. और घर बैठे लोगों की निगाहें टीवी पर. लेकिन इन सब से दूर स्टेडियम में बैठी एक प्यारी सी लड़की आंख बंद कर अपनी सहेली के कंधे पर मीठी-मीठी नींद ले रही थी. एक मनचले कैमरामैन की नजर गई, और उसने लड़की के ऊपर कैमरा लगा दिया. और ब्रॉडकास्ट करने वालों की खखुराफात तो देखो, झट से उसको टेलीकास्ट कर दिया. मजे की बात तो ये कि लड़की अपनी झपकी लेने में मस्त थी और उसकी सहेली भी फ़ोन में अपनी शक्ल देख रही थी. https://www.youtube.com/watch?v=6qwwAjAEvig&feature=youtu.be कुछ पल बाद जब शोर मचा, लड़की की सहेली ने बड़ी स्क्रीन देखी, और दोस्त को जगाया. सोने वाली लड़की तो भैया शर्म से लाल हो गई. लेकिन लोग खूब सेंटी हो गए. अटैच हो गए लड़की से. और उसपर ट्वीट चल पड़े. https://twitter.com/HSrivastava186/status/789068545481146368 https://twitter.com/MrinalSingh810/status/789069016543309824 https://twitter.com/Shank619/status/789068718068203520 https://twitter.com/upkar_ozil/status/789070402588848129

Advertisement
Advertisement