The Lallantop

बहू ने अपनी देसी सास का किया शानदार मेकअप, ससुर ने देखा तो नाचने लगा!

सास को देख ससुर डांस करने लगे

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सास-बहू का रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों ही होते हैं. वैसे भी जिस रिश्ते में प्यार होता है, तकरार भी उसी में होती है. सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल खुश कर देते हैं. हमने आपको ऐसे कई सारे वीडियोज दिखाए हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Videos) है जिसमें सास-बहू की जुगलबंदी को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक लड़की ने अपनी सास का बहुत ही प्यारा मेकअप किया है. मेकअप करने के बाद जब लड़की के ससुर ने सास को देखा तो एकदम चौंक गए. इतना ही नहीं, वे सास के साथ डांस करने लगे. इस लड़की की सास ने कभी मेकअप नहीं किया था और घर में बहू मेकअप आर्टिस्ट आ गई तो फिर जो हुआ, वो वायरल है. वीडियो शिवानी चौधरी नाम की यूजर ने शेयर किया है. साथ में लिखा कि मेरी सासु मां ने कभी मेकअप नहीं किया था. इसलिए मैंने तय किया कि उनका मेकओवर करूं.' पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

वीडियो काफी देखा जा रहा है. 5 अप्रैल को शेयर किया गया ये वीडियो 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि सास-बहु के बीच में ऐसा ही रिश्ता होना चाहिए.' किसी ने लिखा कि बहुत ही प्यारा वीडियो है.' एक ने लिखा कि काश सभी को ऐसी सास-बहू और परिवार मिले.' कुल मिलाकर लोग तो इस वीडियो पर दिल हार गए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: नाच-नाचकर पहाड़ा याद कर रहे हैं बच्चे, वायरल हुआ सीधी के टीचर्स का ये वीडियो

Advertisement
Advertisement