The Lallantop

लड़की ने हाथ से चावल खाने वालों को 'घिनौना' बताया, ट्वीट पर तमतमा गए लोग!

सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए!

Advertisement
post-main-image
लोगों ने अलग-अलग कॉमेंट किए हैं

सोशल मीडिया के आने के बाद से लोगों को अपने मन की बात कहने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिला है. लोगों के मन में जो कुछ चल रहा है, वे फटाक से सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. कुछ लोग इसका सही उपयोग करते हैं तो कुछ एक लोग इसका मिस यूज करते हैं. इससे जुड़ी कई सारी खबरें (Social Media Viral News) आती रहती हैं. कई ट्वीट वायरल होते होते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि एक लड़की ने ऑनलाइन सैनिट्री पैड मंगवाए तो उसे पार्सल में एक खास चीज मिली. उसने ट्वीट किया और वो वायरल हो गया. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और ट्वीट काफी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक लड़की ने अपने मन की बात कही जो लोगों को बुरी लग गई. खाना खाने का सबका अंदाज़ अलग-अलग होता है. किसी को हाथ से खाना पसंद होता है तो किसी को चावल से. इसी पर लड़की ने अपने मन की बात कही. लड़की ने लिखा कि जो लोग चावल हाथ से खाते हैं. उसे घिनौने लगते हैं.' सदफ नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, 'ये एक अलोकप्रिय राय हो सकती है लेकिन मैं मानती हूं कि अपने हाथ से चावल खाने वाले लोग मुझे काफी घिनौने लगते हैं. मैं इसकी निंदा करती हूं.' ये ट्वीट काफी चल रहा है. देखें ये वायरल ट्वीट और लोगों के कॉमेंट्स…

इस ट्वीट पर लोग कई तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि वे दाल-चावल हाथ से नहीं खा सकते.' किसी ने लिखा कि ऐसे ही लोग बर्गर, पिज्जा भी चम्मच और फॉर्क से खाते होंगे.' एक यूजर ने लिखा कि मैं तो चावल अपने हाथ से खाता हूं और खाने के बाद उंगलियां तक चाटता हूं.' वहीं कुछ एक लोगों ने सदफ़ का सपोर्ट भी किया. कहा कि चम्मच से खाने से खाना हाइजेनिक रहता है.' कुल मिलाकर एक ट्वीट ने लोगों की भावनाएं आहत कर दीं. लोगों ने तो इस ट्वीट पर अलग-अलग राय दी है. वैसे आप चावल-दाल कैसे खाते हैं? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: अडानी को पठान से जोड़ जनता ने गुड न्यूज खोज ली, क्या वापसी करेगा अडानी ग्रुप?

Advertisement
Advertisement