मांग. शादी-ब्याह में इसका बड़ा वज़न है. इसका एक मतलब होता है, वो डिमांड, जिसे दूल्हे वाले ऐसे सामने रखते हैं, कि हमें तो कुछ नहीं चाहिए, आप अपनी बिटिया के लिए कुछ गिफ्ट देना चाहें, तो दे दें. दूसरा मतलब है दुल्हन की मांग. जिसे सिंदूर से भरना शादी की एक महत्वपूर्ण रस्म है.
वरमाला चल रही थी, सिरफिरा दुल्हन की मांग भरके भागने लगा तो बारातियों ने पीटाई कर दी
बारातियों ने पिटाई का वीडियो भी बना दिया.


इसी मांग भरने को लेकर यूपी गाज़ीपुर में बवाल हो गया. एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना ही रहे थे. कि एक शख्स आगे बढ़ा और अचानक दुल्हन की मांग भर दी, वो भी दूल्हे के सामने. इस शख्स का कहना था कि वो दुल्हन बनी लड़की से प्रेम (एकतरफा) करता था. इसने मौके से भागना चाहा, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.
क्या है पूरा मामला?आजतक से जुडे़ अरविंद की रिपोर्ट के मुताबिक बिरनो थाना क्षेत्र के भवरहा गांव में 16 मई को वरुयी धनेशपुर से बारात आई थी. गाजे-बाजे के साथ. बाराती नाश्ता कर रहे थे. दूल्हा-दूल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे थे. सबकुछ बढ़िया चल रहा था. उसी समय स्टेज पर दूल्हन का कथित प्रेमी आया और दूल्हन की मांग सिंदूर से भर दी. उसकी इस हरकत से सब चौंक गए.
इस कथित प्रेमी का नाम रामाशीष बताया जा रहा है. रामाशीष की हरकत के बाद बारातियों ने उसको बहुत पीटा. ज़मीन पर गिरा दिया. उसका वीडियो बनाया. बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस मामले की गाजीपुर SP ओमवीर सिंह ने पुष्टि की है. आजतक से बातचीत को दौरान उन्होंने बताया,
‘16 मई को बिरनो थाना इलाके के भवरहा गांव में बारात आई थी. वरमाला के टाइम स्टेज पर दूल्हा दुल्हन मौजूद थे. उसी वक्त रामाशीष ने स्टेज पर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया. जिसकी जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने रामाशीष को गिरफ्तार कर लिया. ये एकतरफा प्यार का मामला था. रामाशीष लड़का से शादी करना चाहता था. जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो पता चला कि पिछले साल भी इस लड़की की शादी तय हुई थी. वहां भी रामाशीष ने उसकी शादी तुड़वा दी थी. इस मामले में भी FIR दर्ज़ की गई थी.’
उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक तहरीर दी गई है, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रामाशीष पिछले 7 साल से बच्ची को परेशान कर रहा था और उसने लड़की का एक वीडियो भी बनाया हुआ है. हालांकि ऐसा कोई वीडियो पुलिस के हाथ नहीं लगा है.
जैसे ही ये घटना हुई दूल्हे ने शादी से मना कर दिया. पंचायत बैठी. दोनों पक्षों में बातचीत हुई. दूल्हे पक्ष ने लड़की पक्ष का सारा खर्च वापस किया और बाराती बिना खाना खाये वापस आ गए. बताया जा रहा है कि रामाशीष दुल्हन के घर के पास ही रहता है और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है.
वीडियो: तीसरा निकाह करने गया था बंदा, पहली बेगम ने पहुंच कर मुर्गा बना दिया











.webp?width=275)


.webp?width=275)


.webp?width=120)




