The Lallantop

बंगाल, असम, केरलम्, तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब-कब होगी वोटिंग?

Election Dates Declared: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. चार राज्यों में एक चरण में चुनाव होगा जबकि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी.

Advertisement
post-main-image
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. (India Today)

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान कर दिया है. 9 अप्रैल से चुनाव का सिलसिला शुरू होगा और 4 मई को नतीजों के साथ इसका समापन हो जा 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 असम, केरल, पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव होंगे. तारीख होगी 9 अप्रैल. तमिलनाडु में भी वोटिंग एक ही चरण में 23 अप्रैल को होगी. पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

Advertisement
किन राज्यों में कब चुनाव

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में चुनाव होंगे. 4 मई को नतीजे आएंगे

केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

पुडुचेरी में भी असम और केरल में चुनाव वाले दिन ही 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

Advertisement

तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी.

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसबा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और बाकी 152 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

सभी पांच राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे. 

 

 

वीडियो: LPG संकट की वजह से Delivery Partners की नौकरी चली जाएगी?

Advertisement